फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   underground dustbin project in dehradun not start yet.

बीत गया साल, कब लगेंगे अंडरग्राउंड डस्टबिन?

Sun, 10 Jan 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 10 Jan 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
underground dustbin project in dehradun not start yet.

नगर निगम की शहर में अंडरग्राउंड डस्टबिन लगाने की तैयारी पिछले साल से चल रही है लेकिन यह कब लगेंगे इसके आसार दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं। हर बार टेंडर प्रक्रिया पर आकर बात अटक जाती है। यह सिलसिला पिछले साल से चल रहा है। हालांकि नगर आयुक्त और मेयर का दावा है कि नए साल पर वह पुरानी योजनाओं को अंजाम देंगे।

विज्ञापन


शहर में फैली गंदगी से निजात दिलाने को नगर निगम ने अंडर ग्राउंड डस्टबिन लगाने की योजना बनाई थी। यूं तो निगम ने सड़कों पर कई डस्टबिन लगाए हैं, पर इनकी वजह से सफाई कम गंदगी अधिक रहती है।
विज्ञापन


दोबारा जारी किए टेंडर
दरअसल डस्टबिन के चारों और गंदगी का ढेर लगा रहता है। ऐसे में अंडर ग्राउंड डस्टबिन बिखरे कूड़े से निजात दिलाने में कारगर साबित होंगे। इस मंशा से शहर में पहले चरण में सौ डस्टबिन लगाए जाने थे, निगम ने तीन करोड़ रुपये के बजट की भी व्यवस्था भी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम ने जब इसके लिए टेंडर जारी किए तो एक ही आवेदन आया, ऐसे में निगम ने टेंडर शर्तों में बदलाव करते हुए दोबारा टेंडर जारी किए हैं। शहरी निगम की इस योजना के धरातल पर उतरने का इंतजार कर रहे हैं।

हुडको ने हल्द्वानी में लगाए अंडरग्राउंड डस्टबिन
हुडको ने हल्द्वानी में अंडरग्राउंड डस्टबिन लगाए थे। मेयर विनोद चमोली ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि निगम उस प्रोजेक्ट को भी देख रहा है कि योजना में क्या बदलाव किया जा सकता है।

.
थोड़ी देर हो रही है लेकिन अगर सब कुछ सही रहा तो फरवरी तक शहर के मुख्य स्थानों पर सौ से अधिक अंडरग्राउंड डस्टबिन लगाने का काम पूरा हो जाएगा। इसके लिए 11 जनवरी को नगर निगम में टेंडर के लिए कंपनियों के प्रस्तुतीकरण होगी। इसके बाद शॉर्ट टर्म टेंडर के आधार पर कंपनी का चयन किया जाएगा।
-विनोद चमोली, मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed