फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ultimate Uttarakhand Cycle Challenge 2026 to Be Held in October to Promote Winter Adventure Tourism

उत्तराखंड: अक्तूबर में अल्टीमेट साइकिल चैलेंज प्रतियोगिता, 700 किमी के दुर्गम पहाड़ी मार्गों से गुजरना होगा

Fri, 04 Sep 2026 01:10 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 04 Sep 2026 01:10 PM IST
सार

उत्तराखंड की पहाड़ियां अब सर्दियों में भी रोमांच के शौकीनों को अपनी ओर खींचेंगी।
700 किमी लंबी एमटीबी चुनौती के जरिए प्रदेश में शीतकालीन पर्यटन को नई पहचान देने की तैयारी है।

विज्ञापन
Ultimate Uttarakhand Cycle Challenge 2026 to Be Held in October to Promote Winter Adventure Tourism
पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्य में शीतकालीन और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 14 से 20 अक्तूबर तक अल्टीमेट उत्तराखंड साइकिल एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता पर्वतीय क्षेत्रों के दुर्गम मार्गों पर 700 किमी की होगी। इस आयोजन से उत्तराखंड दुनिया के मानचित्र पर सबसे रोमांचक साहसिक पर्यटन गंतव्य के रूप उभरेगा।

विज्ञापन

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल की अध्यक्षता में बुधवार को अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज 2026 की रूपरेखा तैयार की गई। सात दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता के तहत साइकिल रैली प्रदेश के अधिकांश जिलों से होकर गुजरेगी। खास बात यह है कि इस बार का रूट सामान्य मार्गों तक सीमित नहीं रहेगा।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय एलीट, लाइसेंसधारी पेशेवर साइकिलस्ट पहुंचेंगे। रोमांचक सफर नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर से शुरू होकर बागेश्वर, कर्णप्रयाग, गुप्तकाशी, टिहरी की वादियों से गुजरता हुआ देहरादून जिले की मसूरी की पहाड़ियों में जाकर संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड:  शुद्धिकरण विवाद, सात सितंबर को कांग्रेस का सीएम आवास कूच, राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना

सचिव पर्यटन ने निर्देश दिए कि साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया, उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड, जीएमवीएन, केएमवीएन व तकनीकी विशेषज्ञों की एक संयुक्त टीम आगामी एक सप्ताह के भीतर पूरे रूट का निरीक्षण करेगी। जिससे हर मोड़, चढ़ाई और हर ट्रैक को परख कर आयोजन को पूरी तरह सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाया जा सके। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी विजन के अनुसार उत्तराखंड में बारहमासी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए साहसिक, वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed