फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Recruitment for 241 Group-C posts including Assistant Agriculture Officer read full schedule

UKSSSC: युवा हो जाएं तैयार...सहायक कृषि अधिकारी समेत समूह-ग के 241 पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Sat, 01 Feb 2025 05:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 01 Feb 2025 05:00 AM IST
सार

UKSSSC Recruitment Latest News: इस भर्ती के लिए छह फरवरी से 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।छह से 28 फरवरी के बीच आवेदन होगा। 20 अप्रैल को परीक्षा प्रस्तावित है।

विज्ञापन
UKSSSC Recruitment for 241 Group-C posts including Assistant Agriculture Officer read full schedule
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में सहायक कृषि अधिकारी समेत समूह-ग के 241 पदों पर भर्ती निकली है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसका विज्ञापन जारी कर दिया है। छह से 28 फरवरी के बीच आवेदन होगा। 20 अप्रैल को परीक्षा प्रस्तावित है।

विज्ञापन


आयोग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (रसायन शाखा) के सात, प्राविधिक सहायक वर्ग-1 (अभियंत्रण शाखा) के तीन, डेयरी विकास विभाग के अंतर्गत वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक के तीन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) के छह, खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 (पर्यवेक्षक कैनिंग) के 19, पर्यवेक्षक (पाककला/कुकरी) का एक, मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3 के पांच, प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान) के छह, प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान) के छह, पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारी के 120, प्रयोगशाला सहायक के सात, स्नातक सहायक के दो, कारागार विभाग के अंतर्गत फार्मासिस्ट के 10, जल संस्थान के अंतर्गत कैमिस्ट के 12, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अंतर्गत फोटोग्राफर के तीन, सिंचाई विभाग के अंतर्गत प्रतिरूप सहायक के 25, वैज्ञानिक सहायक के छह रिक्त पदों को मिलाकर कुल 241 पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन


National Games: वुशु में फिर चमका उत्तराखंड, दो पदक मिले, चार और पक्के, अब स्वर्ण की उम्मीदें बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन

इस भर्ती के लिए छह फरवरी से 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जनरल, ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 150 रुपये होगा।

यहां करें आवेदन : www.sssc.uk.gov.in

आशुलिपिक-वैयक्तिक सहायक भर्ती का रिजल्ट जारी
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार को आशुलिपिक-वैयक्तिक सहायक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इसकी अंतिम संशोधित उत्तर कुंजी भी जारी की गई है। पदों के सापेक्ष चार गुना अभ्यर्थियों के नाम रिजल्ट में शामिल किए गए हैं। अब आशुलिपि और टंकण का टेस्ट होगा, जिसकी सूचना अलग से जारी की जाएगी। आयोग ने अंतिम उत्तर कुंजी में एक सवाल को मूल्यांकन से हटा दिया है। रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed