फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games 2025 Uttarakhand gets two More medals in Wushu four more confirmed

National Games: वुशु में फिर चमका उत्तराखंड, दो पदक मिले, चार और पक्के, अब स्वर्ण की उम्मीदें बढ़ीं

Fri, 31 Jan 2025 11:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 31 Jan 2025 11:10 PM IST
सार

National Games 2025: वुशु खिलाड़ी हर्षित शर्मा ने रजत पदक जीता तो अंकिता ने कांस्य पर कब्जा जमाया। वुशु में अब तक पांच पदक आ चुके हैं।

विज्ञापन
National Games 2025 Uttarakhand gets two More medals in Wushu four more confirmed
वुशु खिलाड़ी हर्षित शर्मा और अंकिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के लिए शुक्रवार का दिन इतिहास रचने वाला रहा, जब राज्य को दो पदक और मिले, साथ ही चार खेलों में पदक मिलने पक्के हो गए।

विज्ञापन


वुशु में राज्य को दो और पदक मिले हैं। वुशु खिलाड़ी हर्षित शर्मा ने रजत पदक जीता तो अंकिता ने कांस्य पर कब्जा जमाया। वुशु में अब तक पांच पदक आ चुके हैं। दूसरी ओर बैडमिंटन में पुरुष और महिला वर्ग की टीमों ने सेमीफाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वियों को 3-1 से हराकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन


पहली बार दोनों टीमों ने फाइनल में जगह बना ली। शनिवार सुबह दोनों टीमें स्वर्ण के लिए मैदान में उतरेंगी। जहां पुरुष टीम का मुकाबला कर्नाटक और महिला टीम की भिड़ंत हरियाणा से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


National Games: बीच हैंडबाल का फाइनल...हरियाणा की महिला टीम व एसएससीबी को गोल्ड, उत्तराखंड को रजत

राज्य टीम ने योगासन में पुरुष वर्ग में आर्टिस्टिक पेयर इवेंट में फाइनल में जगह बना ली है, जहां उनका स्वर्ण या रजत पदक पक्का हो गया है। वॉलीबाल सेमीफाइनल में भी राज्य की पुरुष टीम ने जगह बना ली है। उसमें भी एक पदक तय हो गया है।

उम्मीद स्वर्ण की है। इससे अलग बॉक्सिंग में भी राज्य टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। उत्तराखंड के अभी तक छह पदक मिल चुके हैं, जिनमें एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य हैं। फिलहाल राज्य पदक तालिका में 13वें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed