फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Prohibition on document verification of disabled in LT recruitment Uttarakhand news

देहरादून: LT भर्ती में दिव्यांगों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर रोक, फैसले के बाद आयोग अलग से जारी करेगा शेड्यूल

Fri, 06 Jan 2023 08:44 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 06 Jan 2023 08:44 AM IST
सार

आयोग ने पिछले साल दिसंबर में इसे क्लीन चिट देते हुए नौ जनवरी से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी कर दिया। आयोग सचिव के मुताबिक, इनमें से एलटी हिंदी, सामान्य व व्यायाम के लिए जो मेरिट जारी की गई थी, उसमें दिव्यांगता श्रेणी को लेकर कुछ उम्मीदवारों ने प्रत्यावेदन दिए हैं।

विज्ञापन
UKSSSC Prohibition on document verification of disabled in LT recruitment Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एलटी भर्ती के दिव्यांग उम्मीदवारों का नौ जनवरी से होने वाला डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (अभिलेख सत्यापन) रोक दिया है। इस पर मिली आपत्तियों पर फैसला होने के बाद आयोग अलग से शेड्यूल जारी करेगा।

विज्ञापन


आयोग के सचिव एसएस रावत की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, एलटी भर्ती के तहत हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामान्य, कला, व्यायाम, गृह विज्ञान, वाणिज्य, संगीत, उर्दू, पंजाबी, बंगाली विषय की लिखित परीक्षा आठ अगस्त 2021 को हुई थी। 31 दिसंबर 2021 को आयोग ने रिजल्ट जारी किया था।
विज्ञापन


इसके बाद यह भर्ती पेपर लीक प्रकरण में फंस गई, लेकिन आयोग ने पिछले साल दिसंबर में इसे क्लीन चिट देते हुए नौ जनवरी से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी कर दिया। आयोग सचिव के मुताबिक, इनमें से एलटी हिंदी, सामान्य व व्यायाम के लिए जो मेरिट जारी की गई थी, उसमें दिव्यांगता श्रेणी को लेकर कुछ उम्मीदवारों ने प्रत्यावेदन दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Joshimath: लगातार दरकते जोशीमठ में बन गई सात मंजिला इमारतें, डीएम ने शासन को भेजी चिट्ठी

इन प्रत्यावेदनों का परीक्षण और निस्तारण किया जाएगा। लिहाजा, दिव्यांग उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट के वेरिफिकेशन पर रोक लगा दी गई है। इनके लिए आयोग अलग से शेड्यूल जारी करेगा। बाकी सभी उम्मीदवारों के लिए निर्धारित नौ जनवरी से शेड्यूल के मुताबिक डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन होगा। अगर कोई उम्मीदवार किसी गंभीर कारणवश निर्धारित तिथि में उपस्थित नहीं हो पाएगा तो उसे वाजिब कारण का प्रमाण देते हुए तिथि के सात दिन के भीतर वेरिफिकेशन में शामिल होने का मौका मिलेगा। आयोग इसके बाद किसी को भी मौका नहीं देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed