फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Joshimath Landslide Seven storey buildings built Now DM sent a letter to government

Joshimath: लगातार दरकते जोशीमठ में बन गई सात मंजिला इमारतें, डीएम ने शासन को भेजी चिट्ठी

Fri, 06 Jan 2023 03:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Jan 2023 03:00 AM IST
सार

जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव के कारणों पर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। इसी बीच चमोली के डीएम हिमांशु खुराना ने एक चिट्ठी शासन को भेजी है।

विज्ञापन
Joshimath Landslide Seven storey buildings built Now DM sent a letter to government
जोशीमठ में भू-धंसाव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

लगातार दरकते जोशीमठ में सात मंजिला इमारतें बन गई हैं। चमोली डीएम ने पत्र भेजकर शासन का ध्यान अनियोजित निर्माण की ओर खींचा है। सरकार फिलहाल यहां हर तरह के निर्माण पर तात्कालिक रोक लगा सकती है। 

विज्ञापन


Joshimath Landslide: सीएम धामी ने आज बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, शनिवार को लेंगे ग्राउंड जीरो का जायजा
विज्ञापन


जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव के कारणों पर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। इसी बीच चमोली के डीएम हिमांशु खुराना ने एक चिट्ठी शासन को भेजी है। पत्र में कहा कि जोशीमठ में अनियोजित निर्माण बड़े पैमाने पर हो रहा है। यहां सात-सात मंजिला होटल बन गए हैं। इससे यहां भूस्खलन सक्रिय हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शासन ने इस पत्र को गंभीरता से लिया है। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने डीएम को पत्र भेजकर 15 जनवरी तक ऐसे निर्माण, भू-धंसाव से प्रभावित गांवों और पुनर्वास के लिए जमीनों की रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट के आधार पर सरकार आगे की रणनीति बनाएगी। 

45 परिवारों के पुनर्वास को शासन की हरी झंडी
चमोली के डीएम ने जोशीमठ के 45 परिवारों के पुनर्वास की अनुमति मांगी थी। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि 45 घरों के पुनर्वास की अनुमति जारी कर दी गई है। बताया कि पहले जोशीमठ में 385 प्रभावित गांव थे। वर्तमान में करीब 200 गांवों के पुनर्वास की योजना पर काम चल रहा है। स्टडी के बाद तस्वीर और साफ होगी।

डीएम का पत्र मिला है, जिसमें सात मंजिला इमारतों जैसे अनियोजित निर्माण की जानकारी दी गई है। जोशीमठ चारधाम यात्रा मार्ग का महत्वपूर्ण पड़ाव है। फिलहाल निर्माण पर तात्कालिक रोक लगाने जैसा फैसला लिया जा सकता है। बाकी पूरे अध्ययन के बाद तस्वीर साफ होगी। 
- डॉ. रंजीत सिन्हा, सचिव, आपदा प्रबंधन, उत्तराखंड 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed