फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uksssc: Police ranker recruitment results not declared along with eight exams

Uksssc: आठ परीक्षाओं के साथ पुलिस रैंकर्स भर्ती का परिणाम भी लटका, अध्यक्ष न होने से बढ़ी परेशानी

Tue, 09 Aug 2022 08:48 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Aug 2022 08:48 PM IST
सार

रैंकर्स भर्ती परीक्षा में करीब 10,500 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया था। परिणाम इसी साल मार्च में जारी हुए। 1350 उम्मीदवारों ने हेड कांस्टेबल और 650 ने दरोग के लिए मेरिट में जगह पाई थी।

विज्ञापन
Uksssc: Police ranker recruitment results not declared along with eight exams
यूकेएसएसएससी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भविष्य की आठ परीक्षाओं के साथ ही पूर्व में हो चुकी पुलिस रैंकर्स भर्ती परीक्षा का परिणाम भी लटक गया है। परिणाम पर नए अध्यक्ष के आने के बाद आयोग की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल से सब इंस्पेक्टर (दरोगा) के लिए फरवरी 2021 में आयोग ने परीक्षा कराई थी। आयोग ने परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया था, लेकिन पांच उम्मीदवारों ने चार सवालों के सही जवाब लिखने के बावजूद आयोग की ओर से गलत ठहराने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने रिजल्ट पर रोक लगा दी थी। सुनवाई खत्म होने के बाद बीती 11 जुलाई को हाईकोर्ट ने रैंकर्स परीक्षा से रोक हटा दी। लेकिन एक माह बाद भी रिजल्ट जारी नहीं हो पाया। हाईकोर्ट ने इसके परिणाम का निर्णय आयोग पर छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10,500 ने दी थी परीक्षा

रैंकर्स भर्ती परीक्षा में करीब 10,500 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया था। परिणाम इसी साल मार्च में जारी हुए। 1350 उम्मीदवारों ने हेड कांस्टेबल और 650 ने दरोग के लिए मेरिट में जगह पाई थी। इन सभी की शारीरिक दक्षता परीक्षा अप्रैल 2021 में हुई थी। परीक्षा हेड कांस्टेबल के 394, दरोगा सिविल पुलिस के 61, पीएसी सब इंस्पेक्टर के 77, पीएसी हेड कांस्टेबल के 250 और सशस्त्र पुलिस बल में हेड कांस्टेबल के 215 पदों के लिए हुई थी।



हाईकोर्ट ने परीक्षा परिणाम का निर्णय आयोग पर छोड़ा है। आयोग की बोर्ड बैठक में ही इस पर निर्णय होगा। फिलहाल अध्यक्ष पद खाली है। अध्यक्ष के आने के बाद ही निर्णय होगा। 
-संतोष बडोनी, सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed