फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uksssc paper leak: Commission snatched all work from RMS company

Uksssc Paper Leak: आयोग ने आरएमएस कंपनी से सभी परीक्षाओं के कामकाज छीने, निदेशक तलब

Mon, 15 Aug 2022 08:21 AM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Aug 2022 08:21 AM IST
विज्ञापन
Uksssc paper leak: Commission snatched all work from RMS company
यूकेएसएसएससी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक मामले में लखनऊ की आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशंस पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। एक ओर जहां आयोग ने कंपनी से अब कोई काम नहीं कराने का निर्णय लिया है, वहीं एसटीएफ ने कंपनी के निदेशक सहित अन्य अधिकारियों को पूछताछ के लिए देहरादून बुलाया है।

विज्ञापन


पिछले साल चार व पांच दिसंबर को हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को पेपर लीक होने से संबंधित जानकारी एक टॉयलेट पेपर की तस्वीरों से मिली थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


Uksssc Paper Leak: मास्टरमाइंड हाकम सिंह को भाजपा ने पार्टी से निकाला, कांग्रेस ने की सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी। अब तक 18 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसमें कंपनी के भी दो कर्मचारी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, अब एसटीएफ ने पेपर प्रिंट करवाने वाली कंपनी आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशंस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कंपनी के निदेशक सहित कई अधिकारियों से पहले लखनऊ में पूछताछ की गई थी। अब एसटीएफ ने सभी को पूछताछ के लिए देहरादून बुलाया है।

पेपर लीक मामला: यूपी, उत्तराखंड के माफिया ने मिलकर खेला नकल का खेल, गिरोह का जल्द पर्दाफाश करेगी एसटीएफ
 

पुलिस से रिपोर्ट आने के बाद करेंगे ब्लैकलिस्ट

आयोग के निवर्तमान सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि अध्यक्ष एस राजू के कार्यकाल में ही आयोग ने कंपनी से कोई काम न कराने का फैसला ले लिया था। हालांकि अभी कंपनी को ब्लैक लिस्ट नहीं किया गया है। पुलिस से रिपोर्ट आने के बाद ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की जाएगी।

मैं दो दिन बाद देहरादून आ रहा हूं। आपके सभी सवालों के जवाब दूंगा। फिलहाल पेपर लीक मामले में कुछ बोलना नहीं चाहूंगा। 
- राजेश कुमार, निदेशक, आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशंस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed