फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uksssc Paper Leak: Uttarakhand Bjp Fired Mastermind Hakam singh from Party

Uksssc Paper Leak: मास्टरमाइंड हाकम सिंह को भाजपा ने पार्टी से निकाला, कांग्रेस ने की सीबीआई जांच की मांग

Sun, 14 Aug 2022 10:57 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 14 Aug 2022 10:57 PM IST
सार

पेपर लीक मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, इसमें उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता हाकम सिंह का नाम भी उछलने लगा। एसटीएफ ने पड़ताल की तो पता चला कि हाकम सिंह बैंकांक भाग गया था।

विज्ञापन
Uksssc Paper Leak: Uttarakhand Bjp Fired Mastermind Hakam singh from Party
हाकम सिंह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक मामले में पकड़े गए उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत को भारतीय जनता पार्टी ने छह साल के लिए निकाल दिया है। पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


पेपर लीक मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, इसमें उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता हाकम सिंह का नाम भी उछलने लगा। एसटीएफ ने पड़ताल की तो पता चला कि हाकम सिंह बैंकांक भाग गया था। एसटीएफ लगातार उस पर नजर बनाए हुए थे। उसे हिमाचल भागने का प्रयास करते हुए त्यूणी के आराकोट चेकपोस्ट से एसटीएफ ने शनिवार को हिरासत में ले लिया था। हाकम सिंह की रविवार को गिरफ्तारी होने के साथ ही भाजपा ने भी हाकम सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन


UKSSSC:  एसटीएफ ने तोड़ी मोरी के दुर्ग की दीवार, कई सफेदपोश होंगे गिरफ्तार, परीक्षा से पांच दिन पहले हुआ खेल
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। उधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उनकी पार्टी पहले ही दिन से इस मुद्दे पर लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस ने विधानसभा में मामला उठाने के साथ ही सचिवालय घेराव भी किया था। उन्होंने कहा कि पहले ही दिन से हम कह रहे हैं कि इस मामले में सरकार, उसके नेता, भ्रष्ट अधिकारी बड़े पैमाने पर शामिल हैं।

UKSSSC: पेपर लीक मामले में आरोपी जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में हो सकते बड़े खुलासे

हाकम सिंह एक छोटी सी चिड़िया है। उसकी सोशल मीडिया पर तमाम नेताओं और अधिकारियों के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। उसके रिजॉर्ट में नेता व अधिकारी ठहरते हैं, जिससे पता चलता है कि हाकम सिंह की पहुंच कहां तक है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें भाजपा के नेता भी शामिल हैं। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

कंपनी के दो कर्मचारी जा चुके सलाखों के पीछे

आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशंस कंपनी के दो कर्मचारी पेपर लीक मामले में अब तक सलाखों के पीछे जा चुके हैं। इसमें कंपनी के डाटा एंट्री ऑपरेटर अभिषेक वर्मा को सबसे पहले गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद तफ्तीश करते हुए एसटीएफ ने कंपनी के कर्मचारी जयजीत दास को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पेपर छपने और पैकेजिंग की सीसीटीवी से उठे सवाल

लखनऊ की जिस प्रिंटिंग प्रेस में स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर छपा था, वहां एसटीएफ कंपनी के कर्मचारी अभिषेक को लेकर गई थी। मौके पर जांच की गई तो पता चला कि पेपर छपने से लेकर पैकेजिंग तक की सीसीटीवी फुटेज ही गायब थी। इसके बाद से लगातार कंपनी भी सवालों के घेरे में आ रही है।

उत्तराखंड में हर साल 50 करोड़ से ऊपर का कारोबार

आरएमएस कंपनी का कामकाज न केवल अधीनस्थ सेवा चयन आयोग बल्कि प्रदेश के करीब 18 विश्वविद्यालयों में भी चलता है। अनुमान के मुताबिक यह कंपनी केवल उत्तराखंड से ही हर साल 50 करोड़ से ऊपर का काम करती है। अगर कंपनी ब्लैक लिस्ट हुई तो यह बड़ा झटका हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed