फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Paper leak case UP, Uttarakhand mafia STF will soon expose gang

पेपर लीक मामला: यूपी, उत्तराखंड के माफिया ने मिलकर खेला नकल का खेल, गिरोह का जल्द पर्दाफाश करेगी एसटीएफ

Sun, 14 Aug 2022 03:00 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 14 Aug 2022 03:00 PM IST
सार

यूकेएसएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी सामने आने के बाद आयोग के अध्यक्ष समेत अन्य अधिकारियों पर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग अधिकारियों पर तरह-तरह की टिप्पणियां भी कर रहे हैं। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया गिरफ्तार शिक्षक ने पेपर लीक मामले में उत्तर प्रदेश के कई नकल माफिया के नाम बताए हैं, जिनके माध्यम से नकल का पूरा खेल कई वर्षों से खेला जा रहा है।

विज्ञापन
UKSSSC Paper leak case UP, Uttarakhand mafia STF will soon expose gang
मामले में पकड़े गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़े नकल माफिया गिरोह ने उत्तराखंड के नकल माफिया के साथ मिलकर उत्तराखंड सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की परीक्षा में पेपर लीक का खेल खेला। शनिवार को व्यायाम शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने यह दावा किया है।

विज्ञापन


एसटीएफ के अनुसार, शिक्षक ने पूछताछ में कई अहम राज खोले हैं, जिससे मामले के तार यूपी के नकल माफिया गिरोह से जुड़ रहे हैं। गिरोह के पर्दाफाश के लिए एसटीएफ की टीमों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए रवाना कर दिया गया है। 
विज्ञापन


कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए एसटीएफ पेपर लीक मामले के लगभग तह तक पहुंच चुकी है। शनिवार को एसटीएफ ने जिस व्यायाम शिक्षक को गिरफ्तार किया है, उसने कई अहम राज खोले हैं। वह उत्तरकाशी क्षेत्र में सरकारी नौकरियों का सौदागर कहे जाने वाले मास्टरमाइंड का खास बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया गिरफ्तार शिक्षक ने पेपर लीक मामले में उत्तर प्रदेश के कई नकल माफिया के नाम बताए हैं, जिनके माध्यम से नकल का पूरा खेल कई वर्षों से खेला जा रहा है। शिक्षक से पूछताछ के बाद उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के नकल माफिया के गठजोड़ का खुलासा हुआ है। मास्टरमाइंड को भी जल्द गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा। 

Trending Videos

आयोग के सहयोग से ही मिली सफलता : एसटीएफ   

परीक्षा में गड़बड़ी सामने आने के बाद आयोग के अध्यक्ष समेत अन्य अधिकारियों पर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग अधिकारियों पर तरह-तरह की टिप्पणियां भी कर रहे हैं। एसटीएफ ने इन टिप्पणियों को गलत बताते हुए कहा कि आयोग के सहयोग की बदौलत ही कम समय में पेपर लीक मामले में यह सफलता मिल पाई है। 

ये भी पढ़ें...UKSSSC: पेपर लीक मामले में आरोपी जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में हो सकते बड़े खुलासे

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से पहले एस राजू ने औपचारिक और अनौपचारिक वार्ता में जांच को सही दिशा दी। इसके चलते काफी कम समय में ही एसटीएफ पेपर लीक मामले का पूरा खुलासा करने के करीब है। आयोग ने बड़ी संख्या में संदिग्ध छात्रों की जानकारी एसटीएफ से साझा की थी। लिहाजा एसटीएफ कई छात्रों को चिह्नित कर चुकी है और अभी पेपर लीक कराने वाले कर्मचारी के साथ ही 17 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed