फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC paper leak case Congress protests unemployed union protest also continues Uttarakhand News in hindi

UKSSSC: बेरोजगारों को समर्थन देने पहुंचे माहरा, बोले CBI जांच होने तक जारी रहेगा संघर्ष, युवा भी मांग पर अड़े

Fri, 26 Sep 2025 01:42 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 26 Sep 2025 01:42 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में धरने पर बैठे युवाओं को अपना समर्थन दिया। बेरोजगार युवा मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं। वहीं आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे हैं।

विज्ञापन
UKSSSC paper leak case Congress protests unemployed union protest also continues Uttarakhand News in hindi
करन माहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा देहरादून के गांधी पार्क में बेरोजगार युवाओं की मांगों को लेकर धरने पर बैठे। उन्होंने युवाओं की लड़ाई को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया और कहा कि हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग पूरी नहीं होने तक यह संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन

वहीं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में बेरोजगारों का धरना जारी है। मामले में सेक्टर मजिस्ट्रेट केएन तिवारी, असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन समेत दरोगा व सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। शासन ने राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा टिहरी में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को भी निलंबित कर उच्च शिक्षा निदेशालय हल्द्वानी संबद्ध कर दिया है।

विज्ञापन


आयोग की जांच में पाया गया कि वर्ष 2018 से सुमन प्रश्पत्र बाहर भेजने वाले आरोपी खालिद के संपर्क में थी। उसकी भूमिका प्रश्नपत्र सॉल्वर के रूप में रही। साथ ही प्रश्नपत्र के तीन पन्नों को सोशल मीडिया के माध्यम से दूसरे व्यक्ति को भेजने पर परीक्षा की गोपनीयता भंग करने की साजिश में संलिप्तता पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले कांग्रेस नेता
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि वे बेरोजगार युवाओं को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा व पूरी पार्टी का पूर्ण समर्थन देने धरना स्थल पर पहुंचे हैं। कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता और शीर्ष नेतृत्व प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ मजबूती से खड़ा है। कहा, प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने राज्य के युवाओं को धोखा दिया है।


पिछले साढ़े आठ साल से भाजपा राज में राज्य सरकार के सभी विभागों में भर्तियां बंद पड़ी हैं और जहां भर्तियों के लिए कोई परीक्षा आयोजित की जाती है, वहां पेपर लीक हो जाता है। कहा, युवा जो इस राज्य के निर्माण की लड़ाई में सबसे आगे की पंक्ति में था वो अपने रोजगार को भाजपा की ओर से पोषित नकल माफिया से बचने के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी ने पहले दिन ही इस मामले की सीबीआई जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में करवाने की मांग सरकार से की थी। प्रदेश में नकल, पेपर लीक और भर्तियों के घोटाले में भाजपा से जुड़े अनेक लोगों के नाम उजागर होते रहे हैं, इसलिए भाजपा सरकार सीबीआई की जांच से कन्नी काट रही है।

ये भी पढ़ें...UKSSSC Exam: प्रश्नपत्र बाहर आने के मामला में पुलिस ने आयोग को भेजा पत्र, फोरेंसिक रिपोर्ट का भी इंतजार

उधर, हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने स्नातक स्तरीय परीक्षा के केंद्र पथरी के जट बहादरपुर स्थित आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात रहे दरोगा रोहित कुमार और सिपाही ब्रह्मदत्त जोशी को निलंबित कर दिया है। इसी केंद्र से खालिद ने पेपर के तीन पन्नों की फोटो खींचकर बाहर भेजी थी। एसएसपी ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच सीओ रुड़की नरेंद्र पंत को सौंपी गई है। एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि इस पूरे मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी खालिद के अलावा उसकी बहन साबिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब एसआईटी मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed