फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Exam paper case: Police sends letter to Subordinate Selection Service Commission Uttarakhand news

UKSSSC Exam: प्रश्नपत्र बाहर आने के मामला में पुलिस ने आयोग को भेजा पत्र, फोरेंसिक रिपोर्ट का भी इंतजार

Fri, 26 Sep 2025 08:32 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 26 Sep 2025 08:32 AM IST
सार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा प्रकरण में सेक्टर मजिस्ट्रेट केएन तिवारी, असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन समेत दरोगा व सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित अधिकारी-कर्मचारियों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने के साथ असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन की पेपर सॉल्वर के रूप में भूमिका पाई गई।

विज्ञापन
UKSSSC Exam paper case: Police sends letter to Subordinate Selection Service Commission Uttarakhand news
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रश्नपत्र बाहर आने के मामले में एसआईटी ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को पत्र भेजकर जानकारी मांगी है। कहा है कि खालिद ने जिन चार परीक्षा केंद्रों के लिए आवेदन किए थे, उनमें प्रत्येक फार्म के साथ कितने और कौन से दस्तावेज दाखिल किए। उन दस्तावेजों की प्रति और जानकारी मांगी गई है। साथ ही मामले में बृहस्पतिवार को खालिद से रि-क्रिएट करवाए गए क्राइम सीन को दस्तावेजी साक्ष्य के तौर पर केस डायरी में दाखिल किया। एसआईटी को खालिद से जब्त मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट का भी इंतजार है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कुदरत की मार और इंसानी लापरवाही से मुसीबत बन रहा भूधंसाव, कम समय में अधिक बारिश भी बड़ा कारण
विज्ञापन


उसकी सीडीआर भी मंगवाई गई है। खालिद अपने मोबाइल को रि-सेट कर चुका है। पुलिस को उम्मीद है कि सीडीआर से जांच को पुख्ता दिशा मिल सकती है। इस मामले में खालिद और उसकी बहन साबिया के अलावा कोई और मददगार परीक्षा केंद्र के आसपास था या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए डंप डाटा खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed