फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC changes in selection process

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने किए बदलाव, अभ्यर्थियों को मिलेगा फायदा

Sat, 18 Nov 2017 11:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 18 Nov 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
UKSSSC changes in selection process

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कुछ बदलाव किए है। इस बदलाव से अभ्यर्थियों को फायदा होगा। अभ्यर्थियों के एक आवेदन से कई पदों के चयन के मामले में छूट का लाभ लेने के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आवेदन संशोधित करने के लिए समय दिया है।

विज्ञापन


आयोग ने छूट दी है कि एक बार के आवेदन और शुल्क पर अभ्यर्थी एक से अधिक पद का चयन कर सकते हैं। आयोग के यह छूट देने के संबंध में बहुत से अभ्यर्थियों को जानकारी नहीं थी। बाद में अनुरोध करने पर आयोग ने संशोधन के लिए समय दे दिया है।
विज्ञापन


समूह ग के कनिष्ठ सहायक, कंप्यूटर आपरेटर, संग्रह अमीन, आशु लिपिक, वैयक्तिक सहायक, सहायक भंडारपाल के कुल 179 पदों पर सीधी भर्ती होनी है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने एक शुल्क में एक ही पद के लिए आवेदन किया है, जबकि वे चार पदों का चयन कर सकते हैं। आयोग ने आवेदन संशोधन करके अधिक पदों का चयन करने के लिए 16 नवंबर से 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया है।

अभ्यर्थी अपनी पंजीकरण संख्या, मोबाइल नंबर संख्या डालेंगे तो उन्हें पंजीकृत मोबाइल फोन नंबर ओटीपी प्राप्त होगा। इससे आवेदन खुल जाएगा। वे पदों/ विभागों का चयन और उससे संबंधित शैक्षिक अर्हता में संशोधन कर सकेंगे। शेष प्रविष्टियों में संशोधन नहीं होगा।

यह सुविधा 31 नवंबर तक रहेगी। इसी तरह समूह ग में उप क्रीड़ा अधिकारी, सहायक प्रशिक्षक तथा महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में सहायक खेल अध्यापक के 72 पदों पर भर्ती होनी है।

अभ्यर्थियों ने तीन पदों में से किया सिर्फ एक का चयन

UKSSSC changes in selection process

अभ्यर्थियों ने तीन पदों में से सिर्फ एक का ही चयन किया है। आवेदन संशोधन के लिए अभ्यर्थियों को 24 नवंबर तक अतिरिक्त समय दिया गया है। इसमें ओटीपी प्राप्त कर संशोधन किया जा सकेगा।

परीक्षा स्थगित
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 17 नवंबर को प्रस्तावित कनिष्ठ सहायक, आशु लिपिक, वैयक्तिक सहायक, कंप्यूटर आपरेटर की लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है।

सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि वर्तमान में इन पदों के लिए पुन: आवेदन भरने की प्रक्रिया गतिमान होने के कारण तथा पूर्व में भरे गए आवेदन पत्रों में संशोधन की आवश्यकता के कारण स्थगित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed