फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC changes dates for two Group C exams revised calendar released

UKSSSC: आयोग ने समूह-ग की दो परीक्षाओं की तिथियां बदलीं; संशोधित कैलेंडर जारी, अब इस महीने होंगी

Fri, 26 Jun 2026 09:09 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 26 Jun 2026 09:09 PM IST
सार

कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक भर्ती की परीक्षा-23 अगस्त को प्रदेशभर में कराई जाएगी। इसी प्रकार, पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती की परीक्षा जो 12 जुलाई को होनी थी, अब छह सितंबर को कराई जाएगी।

विज्ञापन
UKSSSC changes dates for two Group C exams revised calendar released
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने समूह-ग की दो परीक्षाओं की तिथि बदल दी है। एक परीक्षा की तिथि तय करते हुए कुल चार भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं अगस्त और सितंबर माह में कराई जाएंगी।

विज्ञापन


आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक भर्ती की परीक्षा-23 अगस्त को प्रदेशभर में कराई जाएगी। इसी प्रकार, पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती की परीक्षा जो 12 जुलाई को होनी थी, अब छह सितंबर को कराई जाएगी।
विज्ञापन


विशेष तकनीकी अर्हता वाले पदों की भर्ती परीक्षा जो 28 जून को होनी थी, वह अब 14 सितंबर को होगी। सहायक लेखाकार परीक्षा 23 अगस्त को ही प्रस्तावित है। इन परीक्षाओं के हिसाब से आयोग ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand News: धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम का तैयार किया गया ड्राफ्ट, बैठक में लिए गए सुझाव

पीसीएस परीक्षा के साक्षात्कार जुलाई में

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस 2024 के साक्षात्कार की तैयारी शुरू हो गई है। आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के मुताबिक, साक्षात्कार जुलाई के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित हैं। इस संबंध में विज्ञप्ति, साक्षात्कार कार्यक्रम अलग से वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उधर, विभिन्न कारणों से अभिलेख सत्यापन में न पहुंच पाने वाले छात्रों को आयोग ने राहत दी है। ये डाक के माध्यम से अपने अभिलेख प्रेषित कर सकते हैं।

अधीक्षिका का परिणाम जारी

राज्य लोक सेवा आयोग ने महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षिका की भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। जल्द ही चयनित के प्राप्तांक भी जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed