{"_id":"6419d1d89b2f8075f70c0fa3","slug":"ukpsc-underground-former-bjp-mandal-president-dhariwal-give-application-in-district-court-for-surrender-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UKPSC Paper Leak: सरेंडर करने की फिराक में 50 हजार का इनामी धारीवाल, जिला कोर्ट में दिया प्रार्थनापत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UKPSC Paper Leak: सरेंडर करने की फिराक में 50 हजार का इनामी धारीवाल, जिला कोर्ट में दिया प्रार्थनापत्र
Tue, 21 Mar 2023 09:59 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 21 Mar 2023 09:59 PM IST
सार
पटवारी और एई-जेई पेपर लीक मामले में नाम सामने आने पर संजय धारीवाल भूमिगत हो गया था। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में पटवारी और एई-जेई भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में फरार 50 हजार के इनामी भाजपा के मंगलौर मंडल (ग्रामीण) का पूर्व अध्यक्ष संजय धारीवाल अब सरेंडर करने की फिराक में है। उसने जिला कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए अपने अधिवक्ता को प्रार्थनापत्र दिया है। इसकी भनक लगने ही एसआईटी सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
पटवारी और एई-जेई पेपर लीक मामले में नाम सामने आने पर संजय धारीवाल भूमिगत हो गया था। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया। पुलिस और एसआईटी उसकी तलाश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही दिल्ली हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में दबिश दे रही है। सीआरपीसी की धारा 82 की कार्रवाई करते हुए घर पर नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
UKPSC: पीसीएस परीक्षा में यूपीएससी पैटर्न पर सहमति, उत्तराखंड से जुड़े सवाल भी किए जाएंगे शामिल
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, धारीवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट के चक्कर लगा रहा है। हाईकोर्ट से भी उसे राहत नहीं मिली है। अब उसने अधिवक्ता को कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। हालांकि, न्यायालय में सरेंडर का प्रार्थनापत्र दाखिल होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। अब एसआईटी ने कोर्ट की निगरानी बढ़ा दी है। एसआईटी धारीवाल के सरेंडर होने से पहले उसे दबोचना चाहती है। एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।