फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC released the examination calendar of 14 recruitments PCS Pre exam will be held on 7 July

UKPSC: आयोग ने जारी किया 14 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर, इस दिन होगा पीसीएस प्री का एग्जाम

Mon, 29 Apr 2024 08:00 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Apr 2024 08:00 PM IST
सार

UKPSC Latest News:  उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला सहायक भर्ती की मुख्य परीक्षा सात व आठ मई को होगी। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में औषधि निरीक्षक ग्रेड-दो परीक्षा 19 मई को होगी।

विज्ञापन
UKPSC released the examination calendar of 14 recruitments PCS Pre exam will be held on 7 July
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग पीसीएस प्री परीक्षा सात जुलाई को कराएगा। आयोग ने ऐसी ही 14 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया मई महीने से शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला सहायक भर्ती की मुख्य परीक्षा सात व आठ मई को होगी। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में औषधि निरीक्षक ग्रेड-दो परीक्षा 19 मई को होगी। गृह विभाग में प्रयोगशाला सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला परीक्षा 26 मई को होगी।
विज्ञापन


कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग में राजकीय आईटीआई प्रधानाचार्य परीक्षा 27 जून को, पीसीएस प्री परीक्षा सात जुलाई को, आईटीआई में कार्यदेशक, सर्वेयर शिशिक्षु फोरमैन अनुदेशक भर्ती मुख्य परीक्षा 31 जुलाई से शुरू होगी। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य सीमित विभागीय परीक्षा 29 सितंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

UK Board Result 2024: कल सुबह घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम, जानिए कितने बजे देख सकेंगे

कई विभागों में अन्वेषक कम संगणक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती छह अक्तूबर को होगी। सचिवालय प्रशासन, लोक सेवा आयोग एवं राजस्व परिषद के अंतर्गत समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा छह अक्तूबर को होगी। अपर निजी सचिव भर्ती के तहत शॉर्टहैंड व टाइपिंग आदि परीक्षा अक्तूबर से शुरू होगी। पीसीएस मुख्य परीक्षा 16, 17, 18 व 19 नवंबर को होगी।

गृह विभाग के अंतर्गत ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला समूह-ख परीक्षा 22 नवंबर को होगी। पुलिस विभाग में कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक परीक्षा मई से शुरू होगी। 15 दिसंबर को मुख्य कांस्टेबल व गुल्मनायक के लिए मुख्य परीक्षा होगी।

29 दिसंबर अग्निशमन द्वितीय अधिकारी मुख्य परीक्षा होगी। पुलिस दूरसंचार विभाग में पुलिस उपाधीक्षक मुख्य परीक्षा 18 दिसंबर को होगी। अपर निजी सचिव परीक्षा का विज्ञापन अभी जारी होना बाकी है। आयोग सचिव के मुताबिक, यह सभी तिथियां प्रस्तावित हैं। इनमें बदलाव भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed