फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board result 2024 will be Declared on 30th April morning

UK Board Result 2024: कल सुबह घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम, जानिए कितने बजे देख सकेंगे

Mon, 29 Apr 2024 11:51 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 29 Apr 2024 11:51 AM IST
सार

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद का परीक्षाफल 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा। इस दिन अंक सुधार द्वितीय का परीक्षाफल भी जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
Uttarakhand Board result 2024 will be Declared on 30th April morning
उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम कल होगा जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, रिजल्ट घोषित किए जाने को लेकर विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के दो लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म होने में बस एक दिन और है। 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया जाएगा। इस दिन अंक सुधार द्वितीय का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा। रिजल्ट सुबह 11:30 बजे घोषित होगा।  
विज्ञापन


यूके बोर्ड 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 तक आयोजित की गईं थी। इस साल यूके बोर्ड की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में कुल दो लाख 10 हजार 354 छात्र शामिल हुए थे। यूके बोर्ड द्वारा सभी स्ट्रीम (विज्ञान/कला/वाणिज्य) के परिणाम एक ही समय पर घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024:  बदरीनाथ यात्रा का है प्लान...तो इस खूबसूरत घाटी के दीदार जरूर कीजिएगा, मन आनंदित हो जाएगा

Uttarakhand Board Result 2024: परिणाम कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी ubse.uk.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • छात्र अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed