{"_id":"65229562e13e957d800e3f16","slug":"ukpsc-released-bumper-recruitment-on-645-posts-application-start-uttarakhand-news-in-hindi-2023-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UKPSC: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, आयोग ने निकाली बंपर भर्ती, आवेदन शुरू, पढ़ें कहां कर सकते हैं अप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UKPSC: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, आयोग ने निकाली बंपर भर्ती, आवेदन शुरू, पढ़ें कहां कर सकते हैं अप्लाई
Sun, 08 Oct 2023 05:14 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 08 Oct 2023 05:14 PM IST
सार
UKPSC Recruitment News: भर्ती में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया, कृषि, उद्यान और पशुपालन विभाग में कुल 645 पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कृषि, उद्यान और पशुपालन विभाग में 645 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए शनिवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर तय की है।
विज्ञापन
भर्ती में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया, कृषि, उद्यान और पशुपालन विभाग में कुल 645 पदों पर भर्ती की जाएगी। सहायक कृषि अधिकारी के 354 पद, उद्यान पर्यवेक्षक के 245, उद्यान निरीक्षक के 27, सहायक मशरूम विकास अधिकारी के तीन, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी वर्ग-दो के छह, सहायक पौध सुरक्षा अधिकारी के दो, पशुपालन विभाग में चारा सहायक वर्ग-दो के तीन, चारा सहायक वर्ग-तीन के पांच पद शामिल हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड: प्रदेश में बनेंगे 3940 नए आंगनबाड़ी केंद्र, धनराशि भी हुई जारी, जल्द ही जनता को होंगे समर्पित
विज्ञापन
यहां करें अप्लाई
बताया, अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खाली पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 से 43 वर्ष निर्धारित है।
300 अंकों की होगी लिखित परीक्षा
आयोग के अनुसार, खाली पदों की भर्ती के लिए 300 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें प्रश्न पत्र सामान्य ज्ञान 100 अंक और द्वितीय प्रश्न वैकल्पिक विषय 200 अंक का होगा।