{"_id":"65200002065b43d42209ac23","slug":"uttarakhand-news-3940-new-anganwadi-centers-will-be-built-in-state-soon-funds-have-also-been-released-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: प्रदेश में बनेंगे 3940 नए आंगनबाड़ी केंद्र, धनराशि भी हुई जारी, जल्द ही जनता को होंगे समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: प्रदेश में बनेंगे 3940 नए आंगनबाड़ी केंद्र, धनराशि भी हुई जारी, जल्द ही जनता को होंगे समर्पित
Fri, 06 Oct 2023 06:12 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 06 Oct 2023 06:12 PM IST
सार
प्रथम चरण में प्रति भवन के निर्माण के लिए दो लाख व दूसरे चरण में कुल एक लाख 34 हजार 327 प्रति भवन के हिसाब से धनराशि मिली है।
विज्ञापन
बाल विकास मंत्री रेखा आर्य
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत 3940 भवनों का निर्माण किया जाएगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि भवनों के निर्माण के लिए धनराशि भी मिल गई है।
विज्ञापन
जल्द इनका निर्माण कर जनता को समर्पित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि पहाड़ी जनपदों के लिए यह एक बड़ी सौगात है। वहां पर हमारे नौनिहालों को काफी सहुलियत मिलेगी। प्रथम चरण में प्रति भवन के निर्माण के लिए दो लाख व दूसरे चरण में कुल एक लाख 34 हजार 327 प्रति भवन के हिसाब से धनराशि मिली है।
विज्ञापन
जोशीमठ: भू-धंसाव से प्रभावित शहर को संवारने की कवायद शुरू, योजनाओं की डीपीआर तैयार करने के निर्देश
विज्ञापन
इन जनपदों में इतने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया जाएगा निर्माण
अल्मोड़ा- 330
बागेश्वर- 140
चमोली- 270
चंपावत - 160
देहरादून- 350
हरिद्वार- 550
नैनीताल- 360
पौड़ी गढ़वाल- 385
पिथौरागढ़- 320
रुद्रप्रयाग- 120
टिहरी गढ़वाल- 270
उधमसिंह नगर- 500
उत्तरकाशी- 185
कुल- 3940