Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand State to gain specialist doctors through a bond formula mandatory system to commence

उत्तराखंड: बांड फॉर्मूले से उत्तराखंड को मिलेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर, इसी सत्र से शुरू होगी अनिवार्य व्यवस्था

Fri, 27 Nov 2026 11:15 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 27 Nov 2026 11:15 PM IST
सार

प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों के 1200 से अधिक पद सृजित हैं लेकिन वर्तमान में 500 से अधिक पद खाली पड़े हैं। प्रदेश सरकार की ओर से विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए संविदा पर नियुक्ति की जा रही है। इसके बावजूद विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी बनी हुई है।

विज्ञापन
Uttarakhand State to gain specialist doctors through a bond formula mandatory system to commence
डॉक्टर - फोटो : adobestock

विस्तार

उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी कोर्स करने के लिए बांड फॉर्मूले से विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर होगी। पहली बार पीजी कोर्स में अनिवार्य रूप से बांड व्यवस्था लागू करने को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसी शैक्षणिक सत्र से व्यवस्था को लागू किया जाएगा। बांड के तहत पीजी कोर्स करने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों को दुर्गम क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से दो साल तक सेवाएं देनी होगी।

विज्ञापन


एमबीबीएस की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने पीजी कोर्स के लिए अनिवार्य बांड व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी व अल्मोड़ा में पीजी कोर्स संचालित है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटें 50 प्रतिशत राज्य व 50 प्रतिशत केंद्रीय कोटे से भरी जाती हैं। प्रदेश सरकार ने अब राज्य व केंद्रीय कोटे की सीटों के लिए बांड व्यवस्था लागू करने निर्णय लिया है। इससे पीजी कोर्स करने वाले डॉक्टरों को पहले चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ बांड भरना पड़ेगा। इस बांड के नियमों के अनुसार उन्हें पीजी करने के बाद दो साल तक दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं देनी होगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड कैबिनेट में बड़ा फैसला: कृषि भूमि का भू-उपयोग परिवर्तन सस्ता, नक्शे पास कराने होंगे आसान
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में बांड व्यवस्था न होने से पीजी करने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टर दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं देने के लिए तैयार नहीं होते हैं। उन्हें निजी अस्पतालों में अच्छे पैकेज पर सेवाएं देने का ऑफर मिल जाता है। अब इस व्यवस्था से उत्तराखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी पूरी होगी।

मेडिकल कॉलेज पीजी कोर्स की सीट
देहरादून             101
हल्द्वानी             97
श्रीनगर             34
अल्मोड़ा             38

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed