{"_id":"6487cdeb0f97387ec30538ab","slug":"ukpsc-pro-jms-rana-to-command-public-service-commission-uttarakhand-news-in-hindi-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UKPSC: प्रो. जेएमएस राणा को लोक सेवा आयोग की कमान, डॉ. राकेश कुमार के इस्तीफे के बाद जारी हुआ आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UKPSC: प्रो. जेएमएस राणा को लोक सेवा आयोग की कमान, डॉ. राकेश कुमार के इस्तीफे के बाद जारी हुआ आदेश
Tue, 13 Jun 2023 07:38 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 13 Jun 2023 07:38 AM IST
सार
राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद सरकार ने सोमवार को आयोग के नए अध्यक्ष की घोषणा की। डॉ. राकेश कुमार के अचानक इस्तीफे ने सभी को चौंका दिया था।
विज्ञापन
प्रो. जेएमएस राणा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सरकार ने आयोग के सदस्य प्रो. जगमोहन सिंह राणा को सौंप दी है। सोमवार को कार्मिक विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए। दरअसल, राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पुरोला महापंचायत पर अड़ा प्रधान संगठन, डीएम की वार्ता नाकाम, सीएम ने कहा, कानून हाथ में न लें
विज्ञापन
उनके इस्तीफे के बाद भर्तियों का विशेष अभियान चला रहे आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी खाली पड़ी थी। सोमवार को सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने आयोग के ही सदस्य डॉ. जेएमएस राणा को अपने पदीय दायित्वों के साथ ही अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन