फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC PCS Pre Exam 2024 Action will be taken under anti-cheating law in case of any irregularities life ban al

UKPSC: पीसीएस प्री परीक्षा...गड़बड़ी पर नकलरोधी कानून में होगी कार्रवाई, लगेगा आजीवन प्रतिबंध

Thu, 11 Jul 2024 07:54 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Jul 2024 07:54 PM IST
सार

UKPSC PCS Pre Exam 2024: परीक्षा को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए आयोग और शासन की ओर से सुरक्षा व गोपनीयता से संबंधित जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा चुकी हैं।

विज्ञापन
UKPSC PCS Pre Exam 2024 Action will be taken under anti-cheating law in case of any irregularities life ban al
UKPSC exam - फोटो : freepik

विस्तार

पीसीएस प्री परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों पर नए नकलरोधी कानून के तहत कार्रवाई होगी। उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाया जाएगा। राज्य लोक सेवा आयोग ने परीक्षा को लेकर जरूरी अपील जारी की है।

विज्ञापन


आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, 14 जुलाई को परीक्षा प्रदेश में 405 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए आयोग और शासन की ओर से सुरक्षा व गोपनीयता से संबंधित जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा चुकी हैं। सभी परीक्षा केंद्रों और उनके निकटवर्ती स्थानों पर पुलिस कड़ी निगरानी रख रही है।
विज्ञापन


UKPSC: 14 जुलाई को होगी पीसीएस प्री परीक्षा, संवेदनशील केंद्रों की अलग से की जाएगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं। अफवाहों से दूर रहें। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का प्रयोग या परीक्षा की गोपनीयता भंग करने के प्रयास करने वालों के खिलाफ उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा नकल विरोधी अधिनियम 2023 व अन्य संगत कानूनी प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे अभ्यर्थियों को आयोग सभी परीक्षाओं से आजीवन डिबार कर सकता है। उन्होंने ये भी अपील की है कि मानसून को देखते हुए परीक्षा केंद्र तक समय से पहले पहुंच जाएं ताकि असुविधा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed