फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC PCS pre exam will be held on July 14 sensitive centers will be monitored separately

UKPSC: 14 जुलाई को होगी पीसीएस प्री परीक्षा, संवेदनशील केंद्रों की अलग से की जाएगी निगरानी

Wed, 10 Jul 2024 10:18 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Jul 2024 10:18 PM IST
सार

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को 14 जुलाई को प्रस्तावित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के सफल एवं शुचितापूर्ण आयोजन संबंधी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
UKPSC PCS pre exam will be held on July 14 sensitive centers will be monitored separately
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की 14 जुलाई को होने वाली पीसीएस प्री परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि संवेदनशील परीक्षा केंद्रों का चिह्निकरण करके उनकी अलग से निगरानी की जाए।

विज्ञापन


मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को 14 जुलाई को प्रस्तावित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के सफल एवं शुचितापूर्ण आयोजन संबंधी निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा में तैनात समस्त अधिकारियों एवं जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र पर्यवेक्षकों की परीक्षा से दो दिन पूर्व ब्रीफिंग डीएम, एसएसपी की अध्यक्षता में की जाए। सभी केंद्र व्यवस्थापक अनिवार्य रूप से इसमें शामिल हों। केंद्र पर्यवेक्षकों, व्यवस्थापकों को परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वांछित उपाय सख्ती से बरतने के निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन


सभी कक्ष निरीक्षक, सचल दल व तैनात अन्य कार्मिक पूर्ण निष्ठा से काम करें। परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं की जानकारी विभिन्न माध्यमों से जिलों में प्रसारित की जाएं। सभी परीक्षा केंद्रों का संवेदनशीलता के आधार पर वर्गीकरण करते हुए परीक्षा तिथि को इसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट व फ्लाइंग स्क्वाड अतिरिक्त पुलिस बल, एलआईयू तैनात किए जाएं। दूरस्थ एवं संवेदनशील केंद्रों में अलग से डेडिकेटेड सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। केंद्रों में संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रश्नपत्रों, परीक्षा सामग्री का प्रति पाली अलग संकलन करके जमा कराएंगे। परीक्षा तिथि से पहले ही स्थानयी एलआईयू व एजेंसी सक्रिय बनी रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम धामी ने दी केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि, कहा- पार्टी के लिए बड़ी क्षति

उन्होंने कहा है कि कुछ सेक्टर मजिस्ट्रेट केवल गोपनीय सामग्री को परीक्षा केंद्र तक लाने और वापस डाकघर तक ले जाने में ही व्यस्त रहते हैं। परीक्षा केंद्रों पर व्यापक पर्यवेक्षण की जरूरत को देखते हुए जिले के अन्य अधिकारियों को भी तैनात किया जाए। पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अफसर भी परीक्षा के दौरान केंद्रों का भ्रमण व निगरानी करेंगे। वर्षाकालीन मौसम को देखते हुए आवागमन सुचारू रखने के लिए अवरुद्ध मार्गों को तत्परता से खोला जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed