फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Food Safety department seals fake paneer factory in laksar destroys 10 quintals of adulterated material

रुड़की: त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्ट्री सील, 10 कुंतल सामग्री नष्ट

Wed, 14 Oct 2026 01:55 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 14 Oct 2026 01:55 PM IST
सार

नवरात्र और दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। हरिद्वार के लक्सर में छापेमारी कर नकली पनीर बनाने वाली इकाई को सील किया गया और करीब 10 कुंतल सामग्री नष्ट कराई गई।

विज्ञापन
Food Safety department seals fake paneer factory in laksar destroys 10 quintals of adulterated material
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नवरात्र और दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की है। लक्सर क्षेत्र के सधीपुर गढ़ी में विभाग की टीम ने एक पनीर निर्माण इकाई पर छापा मारकर करीब 10 कुंतल मिलावटी सामग्री नष्ट कराई। फैक्ट्री को सील करने के साथ उसका खाद्य लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडे ने अधिकारियों को नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों की सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और कार्रवाई की रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने को कहा है।

विज्ञापन

पामोलिन ऑयल के दो नमूने जांच के लिए भेजे
विभाग के अनुसार, 13 अक्तूबर की मध्य रात्रि से 14 अक्तूबर की सुबह तक चली कार्रवाई में टीम को फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में मिलावटी पनीर और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली। मौके से तीन कुंतल तैयार पनीर, छह कुंतल अर्धनिर्मित पनीर और 90 किलोग्राम रिफाइंड पामोलिन ऑयल बरामद किया गया। इसके अलावा पामोलिन ऑयल के खाली और भरे टीन तथा स्किम्ड मिल्क पाउडर के खाली बोरे भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: यूट्यूबर अनुराग डोभाल की मुश्किलें फिर बढ़ीं, मारपीट, धमकी और निजी डेटा चोरी पर एक और मुकदमा दर्ज

खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक, इस इकाई में पामोलिन ऑयल और स्किम्ड मिल्क पाउडर का इस्तेमाल कर एनालॉग पनीर बनाया जा रहा था। विभाग ने मौके पर गड्ढा खुदवाकर करीब 10 कुंतल सामग्री नष्ट करा दी। फैक्ट्री मालिक ताजिम, निवासी सधीपुर गढ़ी, के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। छापा मारने के दौरान खुले पनीर और पामोलिन ऑयल के दो नमूने जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed