फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UK Lok Sabha Election Results 2024 Will BJP score a hat-trick of victories or will the opposition surprise

UK Lok Sabha Election Results: भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक या चौंकाएगा विपक्ष? किस ओर उत्तराखंड का मतदाता

Tue, 04 Jun 2024 04:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Jun 2024 04:00 AM IST
सार

प्रदेश में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसमें 47 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 45 दिनों के इंतजार के बाद चुनावी इम्तहान का नतीजा खुलने की घड़ी नजदीक आते ही राजनीतिक दलों व उनके प्रत्याशियों व समर्थकों के दिलों की धड़कने भी तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
UK Lok Sabha Election Results 2024 Will BJP score a hat-trick of victories or will the opposition surprise
लोकसभा चुनाव 2024 उत्तराखंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की पांच संसदीय सीटों पर मंगलवार को जनादेश आ जाएगा। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा लगातार तीसरी बार पांचों सीटें जीतकर हैट्रिक लगाएगी या विपक्ष बाजी उलट कर चौंकाएगा। ईवीएम और मतपत्रों की गिनती के साथ ही यह खुलासा हो जाएगा कि उत्तराखंड का मतदाता किस तरफ है। उसे फिर डबल इंजन की दरकार है या वह बदलाव चाहता है। 2014 और 2019 के चुनाव में पांचों सीटों पर जनादेश भाजपा के पक्ष में ही गया था। प्रदेश में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसमें 47 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 45 दिनों के इंतजार के बाद चुनावी इम्तहान का नतीजा खुलने की घड़ी नजदीक आते ही राजनीतिक दलों व उनके प्रत्याशियों व समर्थकों के दिलों की धड़कने भी तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने सभी पांचों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। बसपा और सपा समेत निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी ताल ठोंकी। गढ़वाल और अल्मोड़ा संसदीय सीट पर पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं ने अधिक वोट किया। यानी इन दोनों सीटों पर महिला मतदाताओं की भूमिका अहम मानी जा रही है। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर भाजपा के केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, हरिद्वार सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और गढ़वाल संसदीय सीट पर भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी की प्रतिष्ठा दांव पर मानी जा रही है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा का नतीजा खुलना है। वहीं, कांग्रेस में हरिद्वार सीट से वीरेंद्र रावत के चुनाव में उनके पिता पूर्व सीएम हरीश रावत की प्रतिष्ठा दांव पर है। गढ़वाल सीट पर चुनाव परिणाम प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का राजनीतिक भविष्य भी तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Lok Sabha Election Results: उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कल होगा फैसला, अमर उजाला के साथ देखें सबसे तेज नतीजे

आंकड़ों पर भी डालिए नजर

- 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है आज।
- 57.22 प्रतिशत मतदाताओं ने किया था मतदान।
- 47 लाख से अधिक मतदाता लिखेंगे हार-जीत इबारत।
- 14 सबसे अधिक प्रत्याशी हरिद्वार लोस सीट पर।
- 61.88 प्रतिशत मतदान हुआ था 2019 के चुनाव में।

प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवार रिकॉर्ड अंतर से जीतने वाले हैं। जनता के आशीर्वाद से पीएम मोदी के गले में पड़ने वाली 400 पार की माला में सुशोभित होने के लिए पांच कमल देवभूमि से भी खिलने तय हैं।
- महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

हम देश में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस मुकाबले में है। प्रदेश की जनता का जो जनादेश होगा, कांग्रेस के पक्ष में आएगा।
- करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed