फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UGC Take Action for kashmiri students security after pulwama attack

कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को लेकर यूजीसी ने उठाया बड़ा कदम, सभी  विश्वविद्यालयों को भेजा पत्र

Mon, 25 Feb 2019 08:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 25 Feb 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
UGC Take Action for kashmiri students security after pulwama attack
यूजीसी

पुलवामा हमले के बाद उठ रहे विरोध के बाद देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों को सुरक्षा देना विवि की जिम्मेदारी है। इसके लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विवि को पत्र भेजकर यह निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


यूजीसी के मुताबिक, सभी विवि की जिम्मेदारी है कि वह पुलिस-प्रशासन के सहयोग से अपने संस्थानों में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्हें बेहतर पढ़ाई का माहौल मिले ताकि वह दिशा से न भटकें।

विज्ञापन

सभी संबद्ध विवि और कॉलेजों को परामर्श दिया गया है कि वह परिसर में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। प्रत्येक स्थिति पर नजर रखें। साथ ही अप्रिय घटना की स्थिति में वह कानून-व्यवस्था लागू करने वाली एजेंसियों से भी सहायता मांग सकते हैं।

यूजीसी ने पत्र में कुलपतियों से आग्रह किया है कि ‘छात्रों की सुरक्षा और विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में शांति बनाए रखने के मामले में व्यक्तिगत रूप से नजर रखें। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के मुताबिक देश के 600 उच्च शिक्षण संस्थानों में 8600 से अधिक कश्मीरी छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed