फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UCOST will send Mobile Science Lab to the villages of every district Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: गांवों के बच्चों को भी विज्ञान के प्रयोग करने का मिलेगा मौका, यूकॉस्ट भेजेगा मोबाइल साइंस लैब

Fri, 28 Jul 2023 06:45 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 28 Jul 2023 06:45 AM IST
सार

-लैब्स ऑन व्हील कार्यक्रम के तहत यूकॉस्ट अनूठी शुरुआत करने जा रहा है। इससे गांवों के बच्चों को भी विज्ञान के प्रयोग करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
UCOST will send Mobile Science Lab to the villages of every district Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के दुर्गम इलाकों के बच्चे भी अब विज्ञान के प्रयोग सीख सकेंगे। उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) इसके लिए लैब्स ऑन व्हील कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। पहली बार हर जिले में यूकॉस्ट की मोबाइल वैन जाएगी, जिसमें लैब का पूरा साजो-सामान होगा।

विज्ञापन

प्रदेश में तमाम विद्यालय ऐसे हैं, जहां लैब्स तो हैं लेकिन उतनी सुदृढ़ नहीं हैं, जितनी होनी चाहिएं। कई जगहों पर तो बच्चे विज्ञान के प्रयोग भी नहीं कर पाते। खासतौर से आठवीं या 10वीं तक के बच्चे जो किताबें पढ़ते हैं, उनका वैज्ञानिक प्रयोग करने की व्यवस्थाएं कमतर हैं। इस कमी को दूर करने के लिए ही यूकॉस्ट लैब्स ऑन व्हील कार्यक्रम शुरू कर रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हर जिले में एक मोबाइल वैन संचालित की जाएगी। इस वैन में वैज्ञानिक प्रयोगों से जुड़े हुए सभी उपकरण होंगे। एक-एक विशेषज्ञ की टीम भी साथ रहेगी। यह टीम दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचकर बच्चों को विज्ञान के प्रयोग सिखाएगी। विज्ञान के चमत्कार बताएगी। यूकॉस्ट का मानना है कि इससे बच्चों के भीतर वैज्ञानिक सोच विकसित होगी। विज्ञान के क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून की साइंस सिटी बनेगी मिसाल

नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम (एनसीएसएम) की ओर से यूकॉस्ट झाझरा के बराबर में ही 25 एकड़ भूमि पर साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है। यह अपनी तरह की सबसे अलग सिटी होगी, जिसमें जीवन के हर पहलू को विज्ञान के माध्यम से समझाया जाएगा। इस तरह की साइंस सिटी पूरे देश में चुनिंदा ही हैं। इसके अलावा, अल्मोड़ा में सब रीजनल साइंस सेंटर का निर्माण भी शुरू हो गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांच करोड़ दिए हैं। इसे इसी साल से शुरू करने की प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: प्रदेश में आज से 31 जुलाई तक भारी बारिश का यलो अलर्ट, भूस्खलन का भी खतरा

दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों के बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि पैदा करने के लिए हम लैब्स ऑन व्हील कार्यक्रम के तहत मोबाइल वैन संचालित करने जा रहे हैं। हर जिले में बच्चों को विज्ञान के प्रयोग सिखाए जाएंगे। -डॉ. दुर्गेश पंत, महानिदेशक, यूकॉस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed