फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two youth killed in road accident at bilaspur

रुद्रपुर: काम पर लौट रहे दो चचेरे भाइयों की बाइक को टाटा मैजिक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत 

Tue, 02 Apr 2019 06:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Apr 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
Two youth killed in road accident at bilaspur
सड़क हादसा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

रामपुर (यूपी) से लौट रहे बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की बाइक को एक मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। बिलासपुर पुलिस ने गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक सिडकुल की फैक्ट्री में काम करते थे। 

विज्ञापन


मिलक (रामपुर) निवासी बालजीत उर्फ रंजीत (27) पुत्र गुरवचन और रजपुर मिलक (रामपुर) निवासी नारायण (35) पुत्र छेदालाल आपस में चचेरे भाई हैं। दोनों ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में किराये के मकान में रहकर सिडकुल की फैक्ट्री में नौकरी करते थे।
विज्ञापन


छुट्टी पर अकसर दोनों रामपुर अपने घर भी साथ ही जाते थे। बीते सोमवार को भी दोनों अपने गांव पहुंचे थे। मंगलवार सुबह बाइक से रुद्रपुर आते समय बिलासपुर रोड यूपी स्थित बंगाली कॉलोनी के पास पीछे से आ रहे एक मैजिक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बिलासपुर चौकी पुलिस ने मैजिक चालक को हिरासत में लेकर घायल बालजीत और नारायण को रुद्रपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार बालजीत तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और अपने पीछे पत्नी सरोज और दो बच्चों को छोड़ गया है। वहीं, मृतक नारायण चार भाइयों में सबसे बड़ा था और अपने पीछे पत्नी प्रेमवती और तीन बच्चों को बिलखता छोड़ गया है। सूचना पर पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed