{"_id":"57662e764f1c1bdd5a11b7b3","slug":"two-youth-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में शनिवार देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर देहरादून आ रहे थे। इसी बीच तेज रफ्वार बाइक पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने तीनों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित किया। जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बताई।
शनिवार देर रात करीब 12 बजे तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर आईटी पार्क से नीचे की तरफ निकले। पिकेट पर तैनात सिपाहियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुके। रायपुर में सहस्रधारा रोड पर टचवुड स्कूल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हुई और पेड़ से जा टकराई। सूचना मिलते ही एसओ रायपुर प्रदीप राणा, एसआई सचिन पुंडीर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
तीनों को अस्पताल पहुंचवाया। जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित किया। मृतकों की पहचान लाडपुर के अंकित गुरुंग और बिजराड़ा के सोनू के रूप में हुई है। घायल युवक दून हिल्स कॉलोनी रिगरोड का रहने वाला है। घायल का इलाज महंत इंदिरेश अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
Published By: Nirmala Suyal