फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two teams of Uttarakhand were out of Subroto Cup without playing

Dehradun News: उत्तराखंड की दो टीमें खेले बिना सुब्रतो कप से बाहर

Wed, 03 Sep 2025 05:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 05:49 PM IST
विज्ञापन
Two teams of Uttarakhand were out of Subroto Cup without playing
उत्तराखंड की दो टीमें खेले बिना सुब्रतो कप से बाहर
विज्ञापन

तय उम्र से अधिक के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का मामला
बिशन सिंह बोरा
देहरादून । उत्तराखंड की दो टीमें सुब्रतो कप अंडर-15 फुटबॉल चैंपियनशिप में खेले बिना बाहर हो गई है।
आयोजकों ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज (देहरादून) और एमेनिटी स्कूल (रुद्रपुर) का मेडिकल परीक्षण कराया और पाया कि उनके खिलाड़ी तय से अधिक उम्र के हैं।
बेंगलुरु में 2 सितंबर से अंडर 15 बालक वर्ग के खिलाड़ी यो का टूर्नामेंट होना था, लेकिन इससे पहले आयोजकों की ओर से खिलाड़ियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल परीक्षण में खिलाड़ियों की उम्र को लेकर सवाल खड़ा हुआ है। बताया गया है कि उत्तराखंड की दो टीमों सहित देशभर की 35 टीमों में से 22 टीम अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतरने की वजह से बाहर हो गई है।
विज्ञापन

--------
उत्तराखंड सहित यह टीमे में हुई बाहर
देहरादून। मणिपुर, वायु सेना स्कूल, आर्मी बॉय कोय, असम, सीबीएसई, छत्तीसगढ़, दादर और नगर हवेली, दिल्ली, गोवा, केरल, महाराष्ट्र, मेघालय, एनसीसी, सैनिक स्कूल, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और श्रीलंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अब केवल यह टीमें लेंगी हिस्सा
देहरादून। बेंगलुरु में होने वाले सुब्रतो कप अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट में अब केवल 13 टीमें हिस्सा लेंगी। ये टीमें हैं: चंडीगढ़, सीआईएससीई, आईपीएससी, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, नागालैंड, बिहार, एनबीएस, पश्चिम बंगाल और आईएसएसओ।
-----
चौंकाने वाला है महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का मामला
देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज (देहरादून) का मामला चौंकाने वाला है क्योंकि यह राज्य सरकार की ओर से संचालित स्पोर्ट्स कॉलेज है। स्पोर्ट्स कॉलेज में खिलाड़ियों को उचित मेडिकल जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाता है। खेल प्रेमियों का कहना है कि यदि कॉलेज में ओवरएज खिलाड़ियों को प्रवेश दिया गया है, तो मेडिकल और चयन प्रक्रिया में सुधार करना होगा।

-----
क्या कहते हैं खेल विभाग के अधिकारी
खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सरकारी प्रमाण पत्रों के आधार पर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन होते हैं, उम्र के लिए नगर पालिका और नगर निगम के प्रमाण पत्रों को देखा जाता है, जो संवैधानिक रूप से मान्य है लेकिन बेंगलुरु में एयर फोर्स की ओर से मेडिकल कराया गया था जिसमें महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के चार और एमेनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के पांच खिलाड़ी तय से अधिक उम्र के निकले ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed