फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two real brother arrested in eve teasing.

'लैला' का पीछा कर घर पहुंचे 'मंजनू' भाई, हुई धुनाई

Thu, 08 Oct 2015 08:52 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 08 Oct 2015 08:52 AM IST
विज्ञापन
two real brother arrested in eve teasing.

रुड़की में स्कूल से लौट रही एक छात्रा का पीछा करते करते दो मंजनू भाई उसके घर तक पहुंच गए।

विज्ञापन


घर के बाहर खड़े छात्रा के भाइयों ने दोनों को दौड़ा लिया। धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उनके घरवालों को कोतवाली बुलवाया है।

कोतवाली सिविल लाइंस के आदर्शनगर में एक छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। दो मनचले उसके पीछे हो लिए। रास्ते में छेड़छाड़ करते-करते पीछा करने की धुन में दोनों भाई उसके घर तक जा पहुंचे।

बात सुनकर पुलिसकर्मी भी चकराए

two real brother arrested in eve teasing.

परेशान छात्रा ने जैसे ही घर के बाहर खड़े भाइयों को मनचलों की ओर हाथ कर इशारा किया, दोनों उल्टे पांव भागने लगे। छात्रा के भाइयों और उनके दोस्तों ने दोनों को पकड़कर जमकर धुनाई की। तसल्ली होने के बाद दोनों को सिविल लाइंस कोतवाली ले आए।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुद को इमली रोड पर रहने वाले सगे भाई बताया। सगे भाइयों के मिलकर लड़की छेड़ने की बात सुनकर पुलिसकर्मी भी चकरा गए।

उनके घरवालों को कोतवाली बुलवाया गया। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed