फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two pilgrims Died due to Heart attack in kedarnath dham

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में हार्ट अटैक से दो तीर्थयात्रियों की मौत, यमुनोत्री में भी गई दो की जान

Tue, 25 Sep 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 25 Sep 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
Two pilgrims Died due to Heart attack in kedarnath dham
Heart attack

केदारनाथ धाम में सोमवार को महाराष्ट्र और बिहार के दो तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं यमुनोत्री में भी दो तीर्थयात्रियों की जान चली गई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि, उन्नास नगर ठाणे महाराष्ट्र के लक्ष्मणदास बाकसमल दुनेजा(73) और दरभंगा बिहार निवासी रमेश चंद्र झा (64)पुत्र गंगा प्रसाद झा सोमवार को ही केदारनाथ धाम में यात्रा के लिए आए थे।

विज्ञापन

 

लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। प्रशासन उनके शव को भेजने की व्यवस्था में जुटा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनोत्री की यात्रा के दौरान दो तीर्थयात्रियों की मौत

यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। राजस्थान के एक तीर्थयात्री की यमुनोत्री जाते समय जानकीचट्टी में तबियत बिगड़ गई। पुलिस एवं एसडीआरएफ के जवानों ने जान जोखिम में डालकर ओजरी डबरकोट स्लिप जोन पार कर यात्री को बड़कोट अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। जबकि एक महिला तीर्थयात्री की यमुनोत्री दर्शन कर लौटते समय मौत हुई। 

बड़कोट के थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि सोमवार सुबह नायपुर सवाईं माधोपुर राजस्थान निवासी रामस्वरूप(67 वर्ष) पुत्र स्व. केदार अन्य यात्रियों के साथ यमुनोत्री धाम के दर्शन को जा रहे थे।

जानकीचट्टी में अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए बड़कोट ला रहे थे। रास्ते में ओजरी डबरकोट में यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन से अवरुद्ध होने पर पुलिस एवं एसडीआरएफ के सुरेंद्र प्रसाद, राजेंद्र सिंह, दिपेंद्र सिंह, सतेंद्र नेगी एवं रविंद्र चौहान ने बीमार तीर्थयात्री को भूस्खलन के बीच कंधों पर लादकर नीचे पहुंचाया।
 

शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया

बीमार यात्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। पंचनामा की कार्रवाई कर पुलिस ने मृत यात्री का शव परिजनों को सौंप दिया। 

इधर, सोमवार शाम को यमुनोत्री धाम के दर्शन कर लौट रही पुणे महाराष्ट्र की मंगला प्रेमसुख दाबी (65) पत्नी स्व. प्रेमसुख दाबी की रास्ते में तबियत खराब हो गई। परिजन उन्हें लेकर जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed