फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two people died in accident.

पौकलैंड से बना रहा था रास्ता, पहाड़ी से आई 'मौत'

Tue, 24 Mar 2015 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुप्तकाशी, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुप्तकाशी, कोटद्वार Updated Tue, 24 Mar 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
two people died in accident.

रुद्रप्रयाग जिले में मंगलवार को हाईवे के सुधारीकरण कार्य के दौरान पोकलैंड मशीन का चालक भारी पेड़ की चपेट में आ गया। उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लाक में मैक्स दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


रुद्रप्रयाग जिले की ग्राम पंचायत गौरीकुंड के अंतर्गत मुनकटिया में इन दिनों लोनिवि राजमार्ग पर सुधारीकरण का कार्य कर रहा है। ग्राम प्रधान राकेश गोस्वामी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे काम के दौरान पहाड़ी से भारी पेड़ और पत्थर पोकलैंड मशीन के ऊपर आ गिरे।
विज्ञापन


हादसे में चालक अनूप कुमार (32) निवासी रोहतक (हरियाणा) गंभीर रूप से घायल हो गया। एसडीआरएफ के जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को मशीन से बाहर निकाला गया। उसे अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाटा लाया गया, लेकिन उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। लोनिवि गुप्तकाशी डिवीजन के ईई केएस नेगी ने बताया के चालक कांट्रैक्ट पर कार्य कर रहा था। घटना के बारे में मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्स खाई में ग‌िरी, एक की मौत

two people died in accident.

पौड़ी के रिखणीखाल ब्लाक के बसड़ा-धामधार-रथुवाढ़ाब मोटरमार्ग पर ल्वींठा के पास सोमवार शाम मैक्स दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि सोमवार शाम को मैक्स वाहन स्वामी दान सिंह सवारियां ल्वींठा छोड़ने गया था। लौटते हुए उसके साथ दूसरा वाहन चालक राकेश भी बैठ गया।

ल्वींठा से पहले मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार राकेश ध्यानी (35) पुत्र स्व. उमानंद निवासी बगेड़ा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक दानसिंह (34) पुत्र सुरेंद्र सिंह ग्राम बरई तिमसैण गंभीर घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने दोनों को खाई से बाहर निकाला और राजकीय संयुक्त अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया। डॉक्टरों ने राकेश ध्यानी को मृत घोषित कर दिया। दानसिंह ने बताया कि मैक्स राकेश ही चला रहा था। राकेश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। राकेश का एक बेटा और एक बेटी है।

बुग्गी से टकराई रोडवेज बस, हादसा टला

two people died in accident.

दिल्ली से कोटद्वार आ रही उत्तराखंड रोडवेज की बस मीरापुर के पास सोमवार रात एक भैंसा बुग्गी से टकरा गई, जिसमें चालक-परिचालक और अन्य सवारियों को मामूली चोटें आई हैं।

लोहे से लदा ट्रक दो दुकानों में घुसा
कोटद्वार मुख्य बाजार में बीती रात लोहे से लदा ट्रक दो दुकानों में घुस गया, जिससे दुकानों को काफी नुकसान हुआ। लोहे से लदा एक ट्रक सोमवार रात साढ़े नौ बजे ऋषिकेश से लोहा लेकर उत्तरकाशी जा रहा था। राजपुर रोड देहरादून निवासी ट्रक चालक अमर सिंह ने शराब लेने के लिए ट्रक को मुख्य सड़क पर रोक दिया। वह शराब लेने दुकान में चला गया।

इसी दौरान ट्रक अचानक बैक होकर सोहन लाल और उसके भाई की फोटो स्टेट की दुकान में घुस गया, जिससे दुकानों को काफी नुकसान हुआ। घटना के वक्त दोनों दुकानें बंद होने से बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed