फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two More teachers b ed fake degree caught in uttarakhand

उत्तराखंड: एसआईटी जांच में दो और शिक्षकों की बीएड की डिग्री मिली फर्जी, मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

Sat, 08 Dec 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 08 Dec 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
Two More teachers b ed fake degree caught in uttarakhand
teacher - फोटो : Pexels.com

शिक्षा विभाग में अमान्य प्रमाण पत्रों से नियुक्तियों के मामले में एसआईटी जांच में देहरादून की सहायक अध्यापिका और रुद्रप्रयाग के शिक्षक की बीएड की डिग्री अमान्य पाई गई है। विश्वविद्यालय द्वारा इसकी पुष्टि करने के बाद एसआईटी ने शिक्षा विभाग को उनके खिलाफ एफआईआर कराने की संस्तुति कर दी है।

विज्ञापन


अब तक की जांच में 64 शिक्षकाें के प्रमाण पत्र अमान्य पाए जा चुके हैं। एसआईटी प्रदेश भर के शिक्षकों के 56 हजार प्रमाण पत्रों में से 21 हजार का अब तक सत्यापन करा चुकी है। सत्यापन प्रक्रिया में प्रदेश के दो और शिक्षकों की बीएड डिग्री अमान्य मिली है।
विज्ञापन


देहरादून के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बढ़ेरना रायपुर की सहायक अध्यापिका नीना 2014 में भर्ती हुई थीं। मंगलौर के ब्रहमपुर जट गांव निवासी नीना द्वारा 2005 में गुवाहाटी (असम) विश्वविद्यालय से दर्शाई गई बीएड की डिग्री विभाग को उपलब्ध कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन के दौरान एक बार तो परीक्षा नियंत्रक की तरफ से डिग्री ओके होने का पत्र मिल गया था, मगर शक होने पर एसआईटी द्वारा दूसरी बार जांच कराई गई तो पूरे खेल से पर्दा उठ गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उस अनुक्रमांक पर नीना को बीएड की डिग्री जारी करने से साफ तौर से इनकार कर दिया।

वहीं, अमान्य डिग्री का दूसरा मामला रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ के शिक्षक राजू लाल का है। राजू लाल ने शिक्षा विभाग को जो डिग्री उपलब्ध कराई थी, वो चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से मिली दर्शाई गई थी। जेवी जैन महाविद्यालय, सहारनपुर से बीएड करने की बात कही गई थी। एसआईटी जांच में राजू लाल की बीएड की डिग्री भी अमान्य पाई गई। एसआईटी प्रभारी और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि दोनों शिक्षकों की बीएड की डिग्री अमान्य पाई गई है। इसी आधार पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति शिक्षा विभाग को कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अन्य प्रमाण पत्रों के सत्यापन का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed