फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two more saints on Hunger strike for ganga protection in haridwar

स्वामी सानंद के बाद अब गंगा रक्षा के लिए दो और संत शुरू करेंगे अनशन, पीएम मोदी को भेजा पत्र

Wed, 24 Oct 2018 08:32 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 24 Oct 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
Two more saints on Hunger strike for ganga protection in haridwar
स्वामी शिवानंद - फोटो : AmarUjala

गंगा रक्षा के लिए बलिदान देने वाले स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद उर्फ प्रो. जीडी अग्रवाल के अभियान को आगे बढ़ाते हुए मातृसदन अनशन की श्रृंखला आगे बढ़ाने का एलान कर दिया है। इस बार मातृसदन के दो संत एक साथ आंदोलन करेंगे। बुधवार से मातृसदन के ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद अनशन पर बैठेंगे। जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिख दिया है। एक अन्य संत पुण्यानंद इस दौरान केवल फलहार लेंगे।  

विज्ञापन


मंगलवार को मातृसदन में पत्रकारों से बातचीत में मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि स्वामी सानंद ने गंगा के लिए एक विशेष एक्ट बनाने और उत्तराखंड की छह नदियों में चल रही बिजली परियोजनाओं को बंद करने की मांग करते हुए 11 अक्तूबर को अपना सर्वस्व त्याग दिया था। उन्होंने कहा कि स्वामी सानंद के बलिदान के बाद भी सरकार उनकी मांगों को भूल गई। उन्होंने कहा कि स्वामी सानंद के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा और बुधवार से ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद अनशन पर बैठेंगे और पहले दिन से ही केवल नींबू पानी, शहद और नमक लेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद ने कहा कि भारतीय संस्कृति की रक्षा करना साधु का कर्तव्य है। यदि साधु रहकर भी वह भारतीय संस्कृति की अभिन्न अंग जीवन दायिनी गंगा के लिए कुछ न कर पाए तो उनका जीवन व्यर्थ है। इसलिए वह गंगा के लिए बलिदान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार रहेगी अनशन की श्रृंखला 

बुधवार को ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद के अनशन पर बैठने के साथ ही पुण्यानंद ने भी अनशन की घोषणा कर दी है, लेकिन स्वामी शिवानंद के आग्रह पर उन्होंने केवल फलाहार ही लेने का निर्णय लिया। पुण्यानंद ने बताया कि बुधवार से वह स्वामी सानंद के अभियान को आगे बढ़ाते हुए अन का त्याग करते हुए केवल फलाहार ही लेंगे और यदि आत्मबोधानंद का निधन होता है तो वह उसी दिन से जल का त्याग कर देंगे। पुण्यानंद के बाद ब्रह्मचारी दयानंद अनशन पर बैठेंगे और मांगे पूरी न होने तक बलिदान की यह श्रृंखला निरंतर चलती रहेगी। 

संत गोपालदास पीजीआई से डिस्चार्ज 
स्वामी शिवानंद ने बताया कि संत गोपालदास को दो दिन पहले ही पीजीआई चंडीगढ़ से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पीजीआई अस्पताल प्रबंधन एम्स ऋषिकेश से संत गोपालदास को ले जाने की मांग कर रहा है, लेकिन एम्स प्रशासन की ओर से संत गोपालदास की सुध नहीं ली जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed