फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two members of a gang involved in cheating in the name of investment in Thailand arrested

Dehradun News: थाइलैंड में निवेश के नाम पर ठगने वाले गिरोह के दो सदस्य पकड़े

Fri, 06 Oct 2023 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two members of a gang involved in cheating in the name of investment in Thailand arrested

विज्ञापन
I- दोनों आरोपी हैं पति-पत्नी, देहरादून निवासी उपाध्याय बंधुओं के साथ मिलकर की थी ठगी
I

I
I

I- दिल्ली निवासी मनोचा परिवार से ठग लिए थे तीन करोड़ रुपये से ज्यादाI



I खुद को थाईलैंड का कारोबारी बताकर निवेश के नाम पर करोड़ों ठगने वाले गिरोह में शामिल दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह ने दिल्ली के मनोचा परिवार से तीन करोड़ रुपये से अधिक ठगे थे। गिरोह के सरगना देहरादून निवासी विजय उपाध्याय को अंबाला पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गत 24 अगस्त को रमेश मनोचा निवासी जीके, नई दिल्ली ने डालनवाला पुलिस को शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनके परिचित इंद्रजीत कोहली ने उन्हें अनिल उपाध्याय और उसके भाई विजय उपाध्याय निवासी आर्य नगर, देहरादून से मिलवाया था। इन दोनों ने खुद को थाईलैंड का बड़ा कारोबारी बताया था । साथ ही अपने साथियों राजीव, उसकी पत्नी सोनिया, भांजे अक्षय रतूड़ी का नाम भी लिया था। इस दौरान उन्हें मैसर्स बीआर इंटरनेशनल थाई कंपनी लिमिटेड के कागजात भी दिखाए गए। झांसा दिया गया कि उनकी कंपनी वहां पर रेस्टोरेंट और होटल आदि बनाती है।
विज्ञापन

I
Iआरोपियों ने मनोचा से निवेश करने को कहा। मनोचा ने बिना सोचे समझे उनकी कंपनी में 3.35 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद पता चला कि ये सब जालसाज लोग हैं। इनके खिलाफ नारायणगढ़, हरियाणा में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। डालनवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की तो पता चला कि अंबाला पुलिस आरोपी विजय उपाध्याय को गिरफ्तार कर चुकी है और वह सेंट्रल जेल अंबाला में बंद है। पुलिस ने उसका बी वारंट लिया तो एक और खुलासा हुआ। पता चला कि विजय उपाध्याय वहां पर विज्जू डंगवाल के नाम से रह रहा था। उसने इसके दस्तावेज भी बनवा रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iएसएसपी ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने राजीव कुमार और उसकी पत्नी सोनिया निवासी नहोनी, अंबाला कैंट हरियाणा की तलाश की। इस बीच उनके अंबाला में ही होने की जानकारी मिली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इन्होंने उपाध्याय बंधुओं के साथ मिलकर इस ठगी को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपियों को न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed