फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two illegal hostel's 120 room sealed

दो अवैध हॉस्टलों के 120 कमरे सील

Tue, 06 Aug 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two illegal hostel's 120 room sealed
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सोमवार को शहर में अवैध रूप से बने दो हॉस्टलों के 120 कमरों को सील कर दिया। इसके अलावा मसूरी स्थित दो भवनों में अवैध मिले चार कमरों, किचन, बाथरूम और नर्सरी की रिटेनिंग वॉल को सील कर दिया।
विज्ञापन

एमडीडीए ने पुलिस और पीएसी के साथ मिलकर सोमवार को अवैध निर्माण करने वालों के लिए अभियान चलाया। कार्रवाई को दौरान एमडीडीए की टीम ने बिधौली में चार मंजिला सोना हॉस्टल के तीन फ्लोर में अवैध रूप से बने 114 कमरों को सील कर दिया। इसके अलावा मोगा हॉस्टल के 6 डबल कमरों को भी सील किया गया।
विज्ञापन

उधर, मसूरी में दुग्गल एस्टेट में अवैध बने दो कमरों, किचन और बाथरूम को सील किया गया। इसके अलावा बब्बर शर्मा, सीताराम के कैमल रोड स्थित कृष्णा विला के पीछे स्टाफ क्वाटर के दो कमरे तथा अन्य निर्माण को सील किया। संदीप कुमार जिंदल द्वारा लेमन ग्रास रेस्टोरेंट स्थित बैंड के पास अवैध रूप से बनी नर्सरी में रिटेनिंग वॉल भी सील की गई। टीम में अधिशासी अभियंता सुनील पराशर, सहायक अभियंता आनंद राम आर्य, अवर अभियंता विनोद चौहान, अजय मलिक, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे। मसूरी की कार्रवाई में सहायक अभियंता मनोज जोशी, अवर अभियंता महिपाल सिंह व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed