तालाब के दलदल में फंसकर दो किशोरियों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र के बिझौली गांव में बृहस्पतिवार की शाम को तालाब में गिरकर दो किशोरियों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह तालाब से मिट्टी निकालने के लिए गई थी।
बताया जाता है कि एक का पैर फिसलने के बाद उसे बचाने के प्रयास में दूसरी भी तालाब के दलदल में फंसकर डूब गई। हादसे से गांव में मातम छाया है।
मंगलौर क्षेत्र के बिझौली गांव निवासी मुनीरा(10) पुत्री जाहिद तथा शाहिन(12) पुत्री जुल्फिकार बृहस्पतिवार की शाम को गांव के पास घर की पुताई के लिए डाबर तालाब में मिट्टी निकालने गई थी।
बताया गया है कि तालाब से मिट्टी निकालने के बाद दोनों लड़कियां तालाब के पानी से हाथ साफ कर रही थी। इसी दौरान मुनीरा तालब में गिर पड़ी। तालाब में जहां मुनीरा गिरी वहां दलदल था जिसमें वह फंस गई।
सहेली को बचाने में दूसरी भी गिरी
मुनीरा को दलदल में फंसा देखकर साथ गई शाहीन उसे बचाने का प्रयास करने लगी। इसी प्रयास में वह खुद तालाब में गिर पड़ी और दलदल में फंस गई। निकल पाने की कोई उम्मीद न देख दोनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पास के खेत में काम कर रहा एक व्यक्ति ने दोनों को देखा।
इसके बाद वह सीधे गांव पहुंचा और ग्रामीणों को पूरे मामले से अवगत कराया। दो बच्चियों के तालाब में डूबने की खबर सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने के तुरंत बाद काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह से दोनों को तालाब से बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
ग्राम प्रधान अब्दुल सलाम उर्फ बाबू ने बताया कि रात के समय ही दोनों को सपुर्दे खाक कर दिया गया। हादसे को लेकर गांव में मातम छाया है।