फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar yatra 2023 Two fair special trains will run for Shiva devotees from today

Kanwar Yatra: शिव भक्तों के लिए आज से चलेंगी दो मेला स्पेशल ट्रेनें, शेड्यूल को लेकर यहां पढ़ें पूरा अपडेट

Wed, 05 Jul 2023 01:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 05 Jul 2023 01:28 PM IST
सार

मेला स्पेशल ट्रेन शामली डेमू एक्सप्रेस स्पेशल बुधवार रात आठ बजे से दिल्ली से हरिद्वार के लिए रवाना होगी। जबकि, अगले दिन यानी छह जुलाई को दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर यह ट्रेन हरिद्वार से दिल्ली के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
Kanwar yatra 2023 Two fair special trains will run for Shiva devotees from today
train rail new - फोटो : istock

विस्तार

हरिद्वार में मंगलवार से कांवड़ मेला शुरू हो गया है। ऐसे में शिव भक्तों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने दो मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनका संचालन बुधवार से शुरू होगा। यह ट्रेनें 20 जुलाई तक हरिद्वार से दिल्ली के बीच चलेंगी।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार मेला स्पेशल ट्रेन शामली डेमू एक्सप्रेस स्पेशल बुधवार रात आठ बजे से दिल्ली से हरिद्वार के लिए रवाना होगी। जबकि, अगले दिन यानी छह जुलाई को दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर यह ट्रेन हरिद्वार से दिल्ली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


वहीं, सहारनपुर मेमू एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन भी पांच जुलाई को शाम चार बजकर 25 मिनट पर दिल्ली से हरिद्वार के लिए रवाना होगी। अगले दिन यह ट्रेन दोपहर दो बजे हरिद्वार से दिल्ली के लिए निकलेगी। हरिद्वार दिल्ली के बीच सभी स्टेशनों पर मेला स्पेशल ट्रेनें दो मिनट अतिरिक्त रुकेंगी। रेलवे के अनुसार भीड़ बढ़ने पर इसके अलावा भी ट्रेनें चलाई जाएंगी। जबकि, कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी चलाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Joshimath Landslide: दरार वाले 984 भवनों को बनाया जाएगा रहने लायक, बरसात के बाद शुरू होगा रेट्रोफिटिंग का काम

आसपास के स्टेशनों पर रहेगी एक-एक अतिरिक्त ट्रेन
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ने से यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए आसपास के स्टेशनों पर एक-एक अतिरिक्त ट्रेन को रखा जाएगा। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के डीआरएम अजय नंदन ने बताया, कांवड़ मेले के दौरान अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जानी हैं। ऐसे में हरिद्वार स्टेशन पर अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित न हो। इसके लिए आसपास जैसे रायवाला, डोईवाला, देहरादून, ऋषिकेश, कांसरो, सहारनपुर स्टेशन पर जरूरत के हिसाब से एक-एक अतिरिक्त ट्रेन रखी जाएगी। जिससे जिस स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, वहां पास के स्टेशन से ट्रेन बुलाई जा सके। इससे समय बचने के साथ अन्य ट्रेनाें का संचालन भी सामान्य रूप से हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed