फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two factories making adulterated cement caught, two arrested

पटेलनगर पुलिस ने मिलावटी सीमेंट बनाने वाली दो फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार

Sat, 13 Nov 2021 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Two factories making adulterated cement caught, two arrested
अवैध रुप से सीमेन्ट की फैक्ट्री चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एसएसपी ऑफिस में एसएसपी के स - फोटो : DEHRADUN
देहरादून। पटेलनगर पुलिस ने शुक्रवार को मिलावटी सीमेंट तैयार कर बेचने वाली दो फैक्टरियों पर छापा मारा। पुलिस को मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से अल्ट्राटेक, एसीसी, माईसेम सीमेंट के 1043 कट्टे व अन्य सामाग्री बरामद की गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में डीआईजी जनमेजय खंडूरी ने बताया कि हरभजवाला में अवैध सीमेंट फैक्टरी के संचालन की सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली पटेलनगर देवेंद्र सिंह चौहान ने टीम गठित कर छापा मारा। फैक्टरी मे नदीम निवासी गांव मोहल्ला तेलीयान रानी लंढौरा हरिद्वार व मोहम्मद राशिद निवासी ताजपुरा सहारनपुर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी शकुन्तला एन्कलेव थाना पटेलनगर मिले। वहां गोदाम में अल्ट्राटेक सीमेंट के 300 कट्टे मिले जिनमें खराब और एक्सपायरी सीमेंट भरा हुआ था। साथ ही अल्ट्राटेक सीमेंट के असली 50 कट्टे भी मिले। वहीं खराब और असली सीमेंट को मिलाकर तैयार किए गए छह कट्टे भी मिले जिनमें से अल्ट्राटेक के दो व एसीसी के चार कट्टे थे। फैक्टरी से सीमेंट तैयार करने में इस्तेमाल किया गया फावडा, छन्नी, कुप्पी व 150 अल्ट्राटेक सीमेंट के खाली कट्टे भी बरामद किए गए। सीमेंट को ग्राहक तक लाने व ले जाने के लिए एक ट्रक भी फैक्टरी के बाहर मिला जिसमें अल्ट्राटेक सीमेंट के 60 डैमेज कट्टे व 02 मिलावटी कट्टे रखे थे। मौके से पकड़े गए दोनों व्यक्तियों से पूछताछ में पता चला कि उनका एक अन्य साथी नसीर शकुंतला एनक्लेव में भी ऐसी ही फैक्टरी चलाता है। इस पर पुलिस टीम ने शकुंला एनक्लेव में फैक्टरी में दबिश दी। वहां अंसारी ट्रेडर्स के नाम से चल रही फैक्टरी में माईसेम सीमेंट के 600 डैमेज सीमेंट के कट्टे और मिलावट कर तैयार किए गए 25 अल्ट्राटेक सीमेंट के कट्टे व 150 नए एसीसी सीमेंट के खाली कट्टे, 50 अल्ट्राटेक सीमेंट के खाली कट्टे, एक बडी कुपी, एक बेलचा, दो बडी छन्नी बरामद हुई । दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नकली सीमेंट तैयार करने के लिए दिल्ली से खरीददते से डैमेज सीमेंट
आरोपी नदीम ने बताया कि वह अपने साथी नसीर के साथ मिलकर काफी समय से शकुंतला एन्क्लेव व हरभजवाला मे नकली सीमेंट की फैक्टरी का संचालन कर रहा था। शकुंतला एन्कलेव में उन्होंने अंसारी ट्रेडर्स के नाम से सीमेंट, रेत, ईंट,बजरी, डस्ट आदि के लिए एक दुकान भी खोल रखी थी। दुकान की आड़ में दोनों नकली सीमेंट सप्लाई करते हैं। उसने बताया कि वह अल्फा ट्रेडर्स शाहीन बाग, अबुलफजल एन्क्लेव जामियानगर नई दिल्ली से डैमेज सीमेंट मंगाते हैं। अल्फा ट्रेडर्स का गोदाम काशीपुर में है। काशीपुर से ही वह डैमेज सीमेंट को मंगवाकर अपने फैक्टरी मे लाकर उसमें असली सीमेंट मिलाकर अल्ट्राटेक, एसीसी के कट्टों में भरकर बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
250 में खरीदी डैमेज सीमेंट, मिलावट कर बेची 420 रुपये में
आरोपियों ने बताया कि उन्हें डैमेज सीमेंट का कट्टा लगभग 250 रुपये में मिलता है। इसमें वह कुछ असली सीमेंट मिलाकर और उसे नए कट्टों में भरकर मार्केट रेट से बीस से तीस रुपये कम में लगभग 420 रुपये में बेचते हैं। ड्राइवर मोहम्मद राशिद काशीपुर से डैमेज सीमेंट को फैक्ट्री तक लाने का काम करता था। वहीं यहां से भी सीमेंट को ग्राहकों तक पहुंचाता था।
--------
वर्तमान में मिला था 350 कट्टों का आर्डर
आरोपियों ने बताया कि 11 नवंबर को उन्होंने त्रिदेव इंटरप्राइजेज बल्लभगढ़ हरियाणा से डैमेज माईसेम सीमेंट के 600 कट्टे व अल्फा टेड्रर्स शाहीन बाग दिल्ली से अल्ट्राटेक सीमेंट के 360 कट्टे काशीपुर के गोदाम से मंगवाए थे। इसमें से 600 कट्टे शंकुतला एन्क्लेव व 360 कट्टे हरभजवाला फैक्ट्री में उतारे थे। उन्हें वर्तमान में 350 कट्टों का ऑर्डर मिला हुआ था, जिसे वह तैयार कर रहे थे।

---
आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकार की जा रही है। साथ ही किस- किस को वह सीमेंट बेचते थे, उनकी जानकारी भी की जा रही थी। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जाएगी। -जनमेजय खंडूरी, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed