फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two communities Boy and girl fell in love on Facebook ruckus of Banjarag Dal

फेसबुक पर हुए प्यार का ऐसा अंजाम: दो समुदायों के प्रेमियों को प्यार चढ़ा परवान तो आग की तरह फैली खबर, अंजाम...

Mon, 05 Sep 2022 11:10 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 05 Sep 2022 11:10 AM IST
सार

अलीगढ़ के रहने वाले विशेष समुदाय के युवक की कनखल थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती से सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से बातचीत चल रही थी। खबर आग की तरह फैली तो जमकर बवाल हुआ।

विज्ञापन
Two communities Boy and girl fell in love on Facebook ruckus of Banjarag Dal
रुड़की में तैनात पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दो समुदायों के युवक व युवती के बीच प्यार परवान चढ़ा तो युवक अपने परिजनों के साथ रिश्ता लेकर युवती के घर पहुंच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक व युवती के साथ ही उनके परिजनों को चौकी ले आई।

वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और वहां पर हंगामा किया। इसके बाद युवती को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। अलीगढ़ के रहने वाले विशेष समुदाय के युवक की कनखल थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती से सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से बातचीत चल रही थी। बताया जा रहा है कि युवती के पिता की मौत हो चुकी है और उसकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है।

विज्ञापन


इसके चलते युवक अपने परिजनों के साथ उसके घर पर शादी का रिश्ता लेकर पहुंचा। आरोप है कि युवक नाम बदलकर युवती से शादी करने की फिराक में था। इस बात का पता बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को चला तो वे भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक जगजीतपुर पुलिस चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार अपनी टीम के साथ युवती, उसकी मां समेत युवक और उसके परिजनों को चौकी पर लेकर पहुंच चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता
इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता चौकी पर पहुंचे और हंगामा भी किया। थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि युवती को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि युवक व उसके परिजनों को चेतावनी देकर वापस भेज दिया गया है। 

ये भी पढ़ें...अधिकारी गहरी नींद में सो गए:  वन दरोगा परीक्षा में नए खुलासे, ब्लैकलिस्टेड कंपनी से कराई थी ऑनलाइन परीक्षा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed