फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two children were buried under the seat

Dehradun News: सीट के नीचे दबे थे दो बच्चे, नन्हे गोलू के ऊपर गिर गया था सामान, मुझे लगा मेरी दुनिया उजड़ गई...

Mon, 03 Apr 2023 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two children were buried under the seat
बस दुर्घटना में घायल हुई मेरठ निवासी रूपा ने सुनाई आपबीपी
विज्ञापन


तीन साल का आरव बार-बार पूछ रहा था, पापा क्या मम्मी आईसीयू में हैं


मैं अपने तीन बच्चों के साथ मसूरी घूमने आई थी। बस खाई में गिरी तो मेरा दो महीने का गोलू भी किसी सामान के नीचे दब गया। सामान उसकी नाक पर गिरा और अचानक से उसका रोना बंद हो गया। उधर, मेरा बेटा नकुल और बेटी काव्या भी बस की सीटों के नीचे दबे थे और दर्द से कराह रहे थे। एक पल के लिए लगा कि मेरी दुनिया ही उजड़ गई है। मैं खुद लोगों के नीचे दबी थी तो कुछ कर भी नहीं पा रही थी। दून अस्पताल में भर्ती मेरठ निवासी रूपा ने कुछ इस तरह अपनी आपबीती सुनाई।

दून अस्पताल के बेड पर अपने बच्चों के साथ बैठीं रूपा अब तक घबराई हुई थीं। वह गोलू को दूध पिलाने का प्रयास कर रही थीं लेकिन वह नाक पर चोट लगने की वजह से रोए जा रहा था। उधर, इमरजेंसी में घायल कुछ अन्य बच्चे कह रहे थे कि मुझे मम्मी के पास ले चलो, मम्मी को देखना है। मेरी मम्मी क्या आईसीयू में हैं? घायल बच्चों को चुप कराने और खिलाने पिलाने के लिए अस्पताल का स्टाफ लगा था। बच्चों को टॉफी, बिस्किट, चिप्स और फ्रूटी दी जा रही थी। बच्चे इतना ज्यादा डर गए थे कि कई घंटे बाद तक उनके हाथ-पैर कांप रहे थे।
विज्ञापन




ड्राइवर खिड़की खोलकर भाग गया

बस का ड्राइवर खिड़की खोलकर भाग गया और मुझे, मेरी बहन, मम्मी और पापा को बस में ही छोड़ दिया। बस नीचे गिर गई। तीन साल का मासूम आरव यह कहानी सुना रहा था और बार-बार अपने पापा से पूछ रहा था कि मम्मी क्या आईसीयू में हैं? वहीं, आरव की पांच साल की बहन जागृति दर्द से कराह रही थी। पिता जितेश शर्मा ने बताया कि वह लोग दिल्ली से मसूरी घूमने आए थे। पत्नी मोनिका की हालत गंभीर है। उनके दांत टूट गए हैं और सिर पर गहरी चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




24 मार्च को हुई थी शादी, पत्नी की हालत गंभीर

मसूरी घूमने आया एक नवविवाहित जोड़ा भी इस हादसे में घायल हो गया। मुरादाबाद निवासी घायल मंगू ने बताया कि उनकी शादी शिवानी के साथ 24 मार्च को हुई थी। शादी के बाद दोनों लोग मसूरी घूमने आए थे। मंगू ने बताया कि शिवानी की हालत गंभीर है। वहीं, मंगू के हाथ और सिर में चोट आई है। उन्होंने कहा कि मेरी जिंदगी शिवानी के साथ शुरू ही हुई थी, किसी की नजर लग गई।




मैं टिकट बनाने में व्यस्त था

बस के कंडक्टर विक्रम सिंह बिष्ट को पैर और सिर में चोट आई है। विक्रम ने बताया कि वह 2013 से बस के कंडक्टर का काम कर रहे हैं। जो ड्राइवर बस चला रहा था वह उसको पहली बार मिले थे। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं कि चालक ने शराब पी थी या नहीं। मैं टिकट बनाने में व्यस्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed