{"_id":"6a9cfe67909a6b2c2505eb44","slug":"tehri-accident-car-carrying-pilgrims-returning-from-kedarnath-plunged-into-gorge-at-tota-ghati-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी, रेस्क्यू जारीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी, रेस्क्यू जारीं
Sun, 06 Sep 2026 11:22 AM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:22 AM IST
सार
भीलवाड़ा जिले से चार लोग केदारनाथ यात्रा पर आए थे। वे यात्रा से वापस लौट रहे थे, तभी तोताघाटी के समीप तीन लोग शौच के लिए कार से बाहर उतरे। इसी दौरान सड़क पर खड़ी कार अचानक अनियंत्रित होकर पीछे की ओर ढलान पर फिसलने लगी और खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
देवप्रयाग में कार खाई में गिरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु मौजूद था। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक खाई में गिरे व्यक्ति का रेस्क्यू अभियान जारी रहा।
विज्ञापन
कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से चार लोग केदारनाथ यात्रा पर आए थे। शनिवार शाम करीब पौने सात बजे जब वे यात्रा से वापस लौट रहे थे, तभी तोताघाटी के समीप चालक पंकज कुमार, लखन शाह और ईश्वर तेली शौच के लिए कार से बाहर उतरे। इसी दौरान सड़क पर खड़ी वैगनआर कार अचानक अनियंत्रित होकर पीछे की ओर ढलान पर फिसलने लगी। साथी श्रद्धालुओं के दौड़कर कार पकड़ने से पहले ही वाहन तेजी से गहरी खाई में जा समाया।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में हाई अलर्ट: नेपाल में भूस्खलन से चमेलिया नदी का बहाव रुका, जमा हुआ पानी; एसएसबी-आईटीबीपी मुस्तैद
विज्ञापन
हादसे के समय कार स्वामी देवीलाल (46 वर्ष) निवासी सुभाष नगर, भीलवाड़ा कार के भीतर ही बैठे हुए थे। कार को खाई में गिरता देख साथियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस चौकी बचेली खाल से पुलिस बल आपदा राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच गये थे। पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम तोताघाटी की गहरी खाई में उतरकर कार सवार देवीलाल की तलाश और रेस्क्यू में जुटी हुई है।