फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road Accident on Haridwar Dehradun Highway 18 yea old youth killed after being hit by a dumper truck

हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर हादसा: छिद्दरवाला में तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर, चली गई जान

Sun, 06 Sep 2026 01:06 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला
संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 06 Sep 2026 01:06 PM IST
सार

छिद्दरवाला स्थित रेड सिग्नल से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार किशोर को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Road Accident on Haridwar Dehradun Highway 18 yea old youth killed after being hit by a dumper truck
सड़क हादसा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर छिद्दरवाला रेड सिग्नल के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार 18 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक डंपर को लालतप्पड़ क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ। बताया गया कि छिद्दरवाला स्थित रेड सिग्नल से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार किशोर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर चीता पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन


देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी, रेस्क्यू जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चालक डंपर को लालतप्पड़ क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कोटद्वार निवासी अनिकेत गुसाईं (18) पुत्र दीपक गुसाईं के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed