{"_id":"674e8c1ee27ef855000e378c","slug":"two-brothers-slept-with-a-burning-stove-in-the-room-one-of-them-died-of-suffocation-bhawali-nainital-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: कमरे में अंगीठी जलाकर सोए दो भाई, दम घुटने से एक की मौत, दूसरे की हालत में इलाज के बाद सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: कमरे में अंगीठी जलाकर सोए दो भाई, दम घुटने से एक की मौत, दूसरे की हालत में इलाज के बाद सुधार
Tue, 03 Dec 2024 10:17 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भवाली (नैनीताल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भवाली (नैनीताल)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 03 Dec 2024 10:17 AM IST
सार
रामगढ़ के झूतिया में दो भाई रात को अंगीठी जलाकर सो गए। सुबह दोनों के न उठने पर साथी पहुंचे तो एक भाई मृत अवस्था मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
रामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत झुतिया के गांव सुनका में कमरे में अंगीठी जलाकर सोए दो भाइयों में से एक की दम घुटने से मौत हो गई। बेहोश मिले दूसरे भाई की हालत में इलाज के बाद सुधार बताया गया है।
विज्ञापन
रामपुर (यूपी) के बिलासपुर तहसील क्षेत्र के गांव ज्वालापुर निवासी जमील अहमद के दो बेटे जहीर अहमद (33) और रफीक अहमद (35) पांच दिन पहले कारपेंटरी का काम करने सुनका गांव आए थे। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात ठंड बढ़ने पर वे दोनों कमरे में अंगीठी में आग जलाकर सो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बिजली उपभोक्ताओं के लिए सुविधा...UPCL के टोल फ्री नंबर पर भी स्मार्ट मीटर की ले सकते हैं जानकारी
विज्ञापन
सुबह दोनों के नहीं जागने पर साथी उठाने पहुंचे। पुलिस के अनुसार, बंद कमरा न खोले जाने पर साथियों ने ग्राम प्रधान सुरेश मेर और ग्रामीणों को जानकारी दी। दरवाजा तोड़ने पर जहीर अहमद को अंदर मृत अवस्था में पाया गया। वहीं बेसुध मिले रफीक को मल्ला रामगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से बाद में उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया।