फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two Boys Done sexual assault with minor girl after Kidnap in roorkee

दो दोस्तों ने किशोरी का अपहरण के बाद किया दुष्कर्म, एक रात बंधक बनाने के बाद अस्पताल में छोड़ा

Tue, 09 Jul 2019 10:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Jul 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
Two Boys Done sexual assault with minor girl after Kidnap in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी का अपहरण कर लिया। इसके बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। एक रात बंधक बनाकर रखने के बाद किशोरी को बेसुध हालत में सिविल अस्पताल छोड़कर युवक फरार हो गया। किसी तरह किशोरी घर पहुंची और आपबीती सुनाई।

विज्ञापन


इसके बाद परिजन किशोरी के साथ कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही दोनों युवकों की तलाश कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी किशोरी शनिवार शाम घर पर अकेली थी।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बीच गांव का ही एक युवक अपने दोस्त के साथ किशोरी के घर पहुंचा और नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद किशोरी को बाइक पर बैठाकर एक गुप्त स्थान पर ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि यहां युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। रविवार शाम किशोरी को बेसुध हालत में सिविल अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। होश में आने के बाद किसी तरह किशोरी घर पहुंची और आपबीती सुनाई।

किशोरी के परिजन तुरंत युवक के घर पहुंचे, लेकिन युवक फरार था। आरोप है कि युवक के परिजनों ने समझौता करने का दबाव बनाया, लेकिन किशोरी के परिजनों ने इनकार कर दिया। सोमवार सुबह किशोरी को लेकर वे कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी।

इस दौरान महिला दारोगा ने किशोरी के बयान दर्ज किए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर केस दर्ज किया जाएगा। युवक और उसके दोस्त की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed