फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two arrested with heroin and hashish

Dehradun News: हेरोइन और चरस के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 25 Sep 2023 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with heroin and hashish
थाना पुलिस ने ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में बरेली से लाई गई हेरोइन के साथ ही 255 ग्राम चरस बरामद की। मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सहसपुर गिरीश नेगी ने बताया कि पहले मामले में ग्राम ढाकी से एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उसे पास से 60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बरेली से हेरोइन लेकर आया था। जिसे फुट कर में सेलाकुई और आसपास के क्षेत्र में बेचने के लिए लाया था। आरोपी की पहचान ढाकी गांव निवासी फुरकान के रूप में हुई।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में फतेहपुर स्कूल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर वह भागने का प्रयास करने लगा। जिस पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 255 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान धर्मावाला गांव निवासी शाहरुख के रूप में हुई। दोनों आरोपी नशे के भी आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए इसकी तस्करी भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed