फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two accident in uttarakhand nine kids and seven badrinath devotee died

मंगल को 'अ'मंगलः घर से स्कूल जा रहे नौ मासूमों की मौत, तीन बड़े हादसों से दहली देवभूमि

Wed, 07 Aug 2019 08:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 07 Aug 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
two accident in uttarakhand nine kids and seven badrinath devotee died
हादसों से दहल गई देवभूमि - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार सुबह हुए तीन बड़े हादसों ने उत्तराखंड को दहला कर रख दिया है। टिहरी में स्कूल का वाहन खाई में गिर गया, जिसमें नौ बच्चों की मौत हो गई। दूसरा हादसा बदरीनाथ हाईवे पर हुआ, जिसमें सात यात्रियों की मौत हुई है। वहीं चमोली के गैरसैंण में आज तड़के बादल फट गया। जिससे चार गोशालाएं मलबे में दफन हो गईं।

विज्ञापन


टिहरी जिले के प्रतापनगर-कंगसाली-मदननेगी मोटर मार्ग पर बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा मैक्स वाहन संख्या यूए 07क्यू 3126 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में नौ बच्चों की मौत हो गई, जबकि 11 बच्चे घायल हैं।

विज्ञापन

वैन में कुल 17 बच्चे सवार थे

जानकारी के मुताबिक घटना टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक की है। जहां आज सुबह करीब साढ़े सात बजे यह हादसा हुआ। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर एसडीआर, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

बताया गया कि वाहन में कुल 20 बच्चे सवार थे। तहसीलदार ने बताया कि दो बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई थी। मुतक बच्चों में चार-पांच साल उम्र के बच्चे भी शामिल हैं। सभी बच्चे एंजल्स इंटरनेशनल स्कूल मदननेगी में पढ़ते हैं। चालक का नाम लक्ष्मण रतूड़ी पुत्र प्रेम दत्त रतूड़ी निवासी रिंडोल गांव है।

मृतक और घायल बच्चों के नाम

बाकी बच्चों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। एसओ लंबगाव ने बताया कि घटना में नौ बच्चों की मौत हो गई है और 11 गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल टिहरी लाया जा रहा है।

मृतक:
-ऋषभ उम्र पांच साल
-अयान उम्र चार साल
-आदित्य उम्र आठ साल
-विहान उम्र पांच साल
-ईशान उम्र छह साल
-अभिनव उम्र छह साल
-साहिल उम्र 13 साल
-आदित्य उम्र 10 साल
-वंश उम्र पांच साल


घायलः
- ईशिका
- कृष्णा
- आशीष
- प्रिंस
- ऋषभ
- वेदिका
- अखिलेश
- सिद्धार्थ
- नैतिक
- कान्हा
विज्ञापन

यात्रियों की बस के ऊपर पहाड़ी से विशालकाय बोल्डर गिरा

आज सुबह बदरीनाथ हाईवे पर यात्रियों की बस के ऊपर पहाड़ी से विशालकाय बोल्डर गिर गया। जिससे सात यात्रियों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा लामबगड़ में आज सुबह नौ बजे हुआ। 

एसडीआरएफ, पुलिस, प्रशासन की टीम और स्थानीय लोग राहत व बचाव कार्य में लगे हैं। फिलहाल यह पता नहीं लग पाया है कि यात्री कहां के हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अभी छह लोगों को बस से निकाला गया है। आठ लोग बस के अंदर फंसे हुए हैं। यह बस बदरीनाथ से जोशीमठ लौट रही थी। बस में 14 लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें से छह घायलों का उपचार चल रहा है। 

घायल यात्रियों को पांडुकेश्वर चिकित्सालय लाया गया है। पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिरने से रेस्क्यू करने में परेशानी आ रही है। कटर से वाहन को काटा जा रहा है।

चमोली जिले के गैरसैंण में बादल फटा

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बादल कहर बरपा रहे हैं। मंगलवार तड़के उत्तराखंड के चमोली जिले के गैरसैंण में बादल फटा गया। जिससे भारी मात्रा में मलबा नीचे स्थित गांव में आ गया। गैरसैंण तहसील के पत्थरकटा गांव में आज तड़के चाड़ गधेरे (बरसाती नाला) में बादल फटने से चार गोशाला मलबे में दब गई हैं। संपर्क पुलिया व प्राथमिक विद्यालय का किचन तथा फरस्वाण गांव की पेयजल लाइन बह गई है। कुछ आवासीय मकानों में मलबा भर गया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को दिनभर और मंगलवार रात को भारी बारिश के कारण पत्थरकटा गांव में आज सुबह चार बजे चार गोशाला मलबे में दब गईं। गैरसैंण के रजिस्ट्रार कानूनगो राकेश पल्लव ने बताया कि प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और वहां बादल फटा है। जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed