{"_id":"64ab0f5d1463ef43d4051747","slug":"twenty-member-committee-constituted-for-the-construction-of-godham-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-196452-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गोधाम के निर्माण के लिए बीस सदस्यीय समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गोधाम के निर्माण के लिए बीस सदस्यीय समिति गठित
विज्ञापन
निराश्रित गोवंश संरक्षण लिए गोधाम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए साहिया स्थित सनातन धर्म मंदिर में रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। गोधाम निर्माण के लिए 20 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। समिति गोधाम के निर्माण लिए भूमि का चयन करेगी। यह भी निर्णय लिया गया कि जो भी अपने गोवंश को निराश्रित सड़कों पर छोड़ेगा, उसके खिलाफ पुलिस का सहयोग लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सामाजिक कार्यकर्ता मोहनलाल शर्मा ने कहा कि साहिया और आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में निराश्रित गोवंश घूमते रहते हैं। गोवंश फसलों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार गोवंश दुर्घटना का भी कारण बनते हैं। कई गोवंश वाहनों की चपेट में आकर घायल हो जाते हैं। जिसे देखते हुए क्षेत्र के लोगों ने गोधाम बनाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि समिति जल्द कागजी कार्रवाई के साथ ही भूमि चयन की प्रक्रिया को पूरी करेगी। जिसके बाद फिर से बैठक बुलाकर गोधाम के निर्माण को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गोवंश को सड़कों पर लावारिस छोड़ता पाया गया, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि गोवंश का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर बलबीर राठौर, कलम सिंह चौहान, सतपाल राय, संतराम चौहान, बलजीत संवाई, नेपाल नेगी आदि मौजूद रहे।