{"_id":"58ff6e3e4f1c1b9d65c0d230","slug":"twenty-beegha-wheat-burnt-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में आग से 20 बीघा गेंहू की फसल तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में आग से 20 बीघा गेंहू की फसल तबाह
ब्यूरो/अमर उजाला,सेलाकुई
Updated Tue, 25 Apr 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
गेहूं की फसल जलकर खाक
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून जनपद के सहसपुर गांव में आग से 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल सुरेश राठौर ने क्षति का आंकलन किया। लोगों का आरोप है कि खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इसकी चिंगारी नीचे खेतों में गिरने से आग भड़क जाती है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब 1:45 बजे खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों के आपस में टकराने से स्पार्किंग हो गई। इसकी चिंगारी खेतों में गिरी। देखते ही देखते खेत में आग भड़क गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगती देख लोग खेतों की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से नजीर अहमद पुत्र शहाबुद्दीन की तीन बीघा, शमशुद्दीन पुत्र असगर की पांच बीघा, समून अहमद पुत्र बसीर दो बीघा, असलम पुत्र बसीर दो बीघा, कासिम पुत्र बसीर दो बीघा, इरशाद पुत्र बयुद्दीन 2.50 बीघा, जमीर रहमान पुत्र जयालुद्दीन चार बीघा में खड़ी गेहूं की फसल तबाह हो गई। गनीमत यह रही कि ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिस जगह पर खेतों में आग लगी।
विज्ञापन
उसके आसपास रिहाइशी इलाका होने के साथ ही 50 बीघा में अन्य लोगों के गेहूं की फसल भी थी। प्रधान नूसरत बानो का आरोप है कि सहसपुर ग्राम सभा में कई जगहों पर खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। ऐसे में कई मर्तबा तारों के आपस में टकराने से स्पार्किंग होती है। इसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ता है। आरोप लगाया कि कई बार की मांग के बावजूद विभाग तारों को नहीं कस रहा है। यूपीसीएल के अवर अभियंता कालूराम ने कहा कि अधीनस्थों को तार कसने के निर्देश दिए गए हैं।